Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

धोनी से लेकर सचिन :कुछ यूं जाहिर की चैंपियन बनने की खुशी, इन खिलाड़ियों की जमकर हुई तारीफ

कुछ यूं जाहिर की चैंपियन बनने की खुशी, इन खिलाड़ियों की जमकर हुई तारीफ
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रन हराकर अपनी तीसरी ट्रॉफी जीती है। टीम का यह टी- 20 वर्ल्ड कप में तीसरा खिताब है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद जहां भारत को आधी रात से ही जीत की बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी, सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की इस उपलब्धि पर खास बधाई दी है।

    धोनी- 'कोच साहाब' आपके चेहरे पर मुस्कान अच्छी लगती

    भारत की T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी खुद को पोस्ट करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने करीब 21 महीने बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीम इंडिया की फोटो शेयर की। धोनी ने लिखा, “अहमदाबाद में इतिहास रचा गया। भारतीय टीम, सपोर्ट स्टाफ और सभी फैंस को बधाई। आप सभी को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। कोच साहब (गौतम गंभीर), आपके चेहरे पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है। मैच की इंटेंसिटी के साथ आपकी स्माइल किलर कॉम्बिनेशन है। वहीं बुमराह के बारे में धोनी लिखते हैं... कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है… चैंपियन बॉलर।”

    फाइनल के दौरान सचिन सोशल मीडिया पर एक्टिव

    महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पूरे फाइनल मैच के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक्टिव रहे। उन्होंने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की तारीफों के पूल बांधे । जहां सैमसन की पारी पर सचिन ने लिखा कि वह बहुत स्मार्ट बैटिंग कर रहे हैं और अच्छी तरह जानते हैं कि कब अटैक करना है और कब डिफेंड करना है।

    Twitter Post

    टीम इंडिया के गेंदबाजों की रणनीति रही बेहतर

    मैच के बाद सचिन तेंदुलकर ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के बीच सबसे बड़ा फर्क वैरिएशन का था। भारतीय गेंदबाजों ने स्लोअर गेंदों का ज्यादा इस्तेमाल किया, जो अहमदाबाद की पिच पर काफी कारगर साबित हुआ। उन्होंने कहा कि लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीतना टीम इंडिया के लिए खास उपलब्धि है।

    कोहली बोले- पूरे टूर्नामेंट में टीम का शानदार प्रदर्शन

    विराट कोहली ने भी भारत की जीत पर सोशल मीडिया के जरिए खुशी जताई। उन्होंने लिखा, “चैंपियंस! अहमदाबाद में टीम इंडिया की अद्भुत जीत। पूरे टूर्नामेंट में हमारा कोई मुकाबला नहीं रहा। मुश्किल हालात में भी टीम इंडिया ने आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए लगातार दूसरा T20 टाइटल अपने नाम किया। सभी खिलाड़ियों और मैनेजमेंट को बधाई। जय हिंद।”

    PM मोदी - टीम की स्किल्स लाजवाब

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया की जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस जीत ने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, संयम और आत्मविश्वास के साथ किया गया कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।

    Twitter Post

    युवराज सिंह ने हर एक खिलाड़ी की प्रशंसा की

    युवराज सिंह ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ कीपूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इंडिया के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि फाइनल में संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की, जबकि शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या ने टीम का मोमेंटम बनाए रखा। युवराज ने सैमसन को एक बार फिर मैच विनर खिलाड़ी बताया।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts