PlayBreaking News

Ujjain Footpath Rape : शराब पिलाकर कचरा बीनने वाली महिला से रेप के वायरल वीडियो से MP में मचा बवाल, कांग्रेस ने बताया कलंक; जानिए पूरा घटनाक्रम...

Follow on Google News
Ujjain Footpath Rape : शराब पिलाकर कचरा बीनने वाली महिला से रेप के वायरल वीडियो से MP में मचा बवाल, कांग्रेस ने बताया कलंक; जानिए पूरा घटनाक्रम...
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक महिला के साथ दिनदहाड़े रेप हुआ। शहर के कोयला फाटक चौराहे के फुटपाथ पर महिला के साथ हुआ दुष्कर्म का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं अब मामले में राजनीति शुरू हो गई है। एक तरफ जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है, तो वहीं वीडी शर्मा ने भी पलटवार किया है।

यह कोई कांग्रेस की सरकार नहीं : वीडी शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस एवं विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। कांग्रेस हर प्रकार की घटना-दुर्घटना को लेकर घड़ियाली आंसू रोने लगती है। कांग्रेस हर किसी मुद्दे पर राजनीति कर रही है। प्रदेश में भाजपा की सरकार है और बहन-बेटियों के साथ गलत कार्य करने वालों को सबसे पहले फांसी पर चढ़ाने का अगर किसी राज्यों में सबसे पहले काम हुआ है तो वह मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने कानून बनाकर किया है। जीतू पटवारी जी यह कोई कांग्रेस की सरकार नहीं है, गलत कार्य करने वाला यहां बचने वाला नहीं है। उज्जैन की घटना में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेजने का काम किया है।

उज्जैन एक बार फिर कलंकित : पटवारी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने घटना को लेकर X पर लिखा- 'धर्मनगरी उज्जैन एक बार फिर कलंकित हुई है। इस बार भी काला टीका उज्जैन की कानून-व्यवस्था के माथे पर ही लगा है।'

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार (4 सितंबर) की है, जिसका वीडियो गुरुवार (5 सितंबर) को सामने आया। सीएसपी ओपी मिश्रा ने बताया कि, वारदात बुधवार दोपहर 2 से 3 बजे के बीच कोयला फाटक चौराहे के फुटपाथ पर हुई। चिमनगंज थाना क्षेत्र में एक मंदिर के आसपास रहने वाली 45 वर्षीय महिला कचरा-प्लास्टिक बीनने का काम करती है। महिला द्वारा पुलिस को बताया गया कि, बुधवार दोपहर वह कोयला फाटक के पास कचरा बीन रही थी तभी एक युवक उसके पास आया, उसने अपना नाम लोकेश बताया। युवक ने ​महिला को बहला-फुसला कर शराब पिलाई। उसने महिला से कहा कि, मैं तुमसे शादी करूंगा और अपने साथ रखूंगा। इसके बाद वह महिला को बहाने से सड़क पर लगे डस्टबिन की आड़ में ले गया और फुटपाथ पर ही महिला से दुष्कर्म किया। उसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया। कोतवाली सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा के मुताबिक, पीड़ित महिला को थाने लाया गया और उसकी शिकायत पर FIR की गई है। गुरुवार को आरोपी लोकेश (28) पिता ओंकारलाल लहोरिया निवासी राजीव नगर आगर रोड को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। आरोपी मजदूरी करने के साथ फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करता है। वहीं पुलिस वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की भी तलाश कर रही। उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। ये भी पढ़ें- Agar Malwa News: पहले ससुर… अब पति और गर्भवती पत्नी ने किया सुसाइड, आखिर ऐसा क्या हुआ? दोस्तों को वीडियो भेज बताई वजह
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts