Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन में फर्नीचर कारोबारी ने खुद को लगाई आग,इलाज के दौरान मौत; पारिवारिक विवाद बना वजह

इलाज के दौरान मौत; पारिवारिक विवाद बना वजह
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उज्जैन के माधवनगर थाना क्षेत्र के शिवाजी पार्क इलाके में रविवार दोपहर एक फर्नीचर निर्माता ने खुद को आग लगा ली। मृतक का नाम राजेंद्र शर्मा बताया गया है। करीब 80% झुलसने की वजह से उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

    पारिवारिक विवाद के चलते उठाया कदम

    जानकारी के अनुसार, राजेंद्र शर्मा का अपनी पत्नी ज्योति से काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी पारिवारिक कलह के कारण उसने आत्मदाह कर लिया। पुलिस को दिए बयान में राजेंद्र ने कहा था कि उसकी पत्नी और बेटी को संतोष कुमार नाम के व्यक्ति अपने साथ ले गया है, और यही वजह है कि उसने यह कदम उठाया।

    भाई ने लगाया हत्या का आरोप

    मृतक के भाई अजय शर्मा ने बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राजेंद्र को उसकी पत्नी ज्योति, दामाद मोंटी, रिश्तेदार संतोष और उसके फूफा ने जला दिया। उन्होंने बताया कि राजेंद्र पहले से ही पत्नी से विवाद को लेकर परेशान था और इस मामले की शिकायत नागझिरी थाने में भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    पुलिस ने कहा – पति-पत्नी में लंबे समय से कलह थी

    मामले पर सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि जांच में सामने आया है कि राजेंद्र का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। बेटी माही ने भी बताया कि पिता का व्यवहार आक्रामक था और घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। माही अपने पति मोंटी के साथ अलग रहती है, जबकि उसकी मां और बहन साथ रहती हैं।

    पुलिस ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है। मृतक के परिवार और रिश्तेदारों से पूछताछ जारी है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts