Udaipur Murder Case Update : गहलोत सरकार का एक्शन... IG-SP को हटाया, कर्फ्यू के बीच निकलेगी रथ यात्रा

राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालल हत्याकांड मामले में अशोक गहलोत सरकार एक्शन में आ गई है। राजस्थान सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उदयपुर के SP और IG रेंज को हटा दिया है। तनावपूर्ण माहौल के बीच हत्याकांड के आरोपी रियाज अटारी और गोस मोहम्मद को अजमेर जेल शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं शुक्रवार को चौथे दिन भी राजस्थान में इंटरनेट बंद है। हिंसा न हो इसके लिए धारा-144 भी लगी हुई है।
उदयपुर हत्याकांड के आरोपी रियाज और मोहम्मद गौस[/caption]
प्रफुल्ल कुमार बने नए आईजी
हत्याकांड की जांच के लिए बनी SIT को लीड कर रहे प्रफुल्ल कुमार नए आईजी बनाए गए हैं। इससे पहले राजस्थान सरकार ने लापरवाही के आरोप में उदयपुर के ASI को सस्पेंड कर दिया था। ASI भंवर लाल ने ही कन्हैयालाल की शिकायत पर समझौता कराया था।जुमे की नमाज और रथयात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट
जुमे की नमाज और रथयात्रा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में अलवर, सीकर, भरतपुर और कोटा में शुक्रवार को बंद का ऐलान किया गया है। वहीं, उदयपुर में निकलने वाली जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। [caption id="attachment_34782" align="aligncenter" width="600"]
उदयपुर हत्याकांड के आरोपी रियाज और मोहम्मद गौस[/caption]











