People's Update
Monday, March 16, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Monday, March 16, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    UGC- कॉलेजों को सख्त निर्देश, मेंटल हेल्थ से लड़ने के लिए कैंपस में बेहतर माहौल बनाए
    संसद : बजट सत्र के दूसरे दिन भी कांग्रेस LPG क्राइसिस पर कर सकती है हंगामा
    राज्यसभा चुनाव: बिहार में अब तक एनडीए के 176, महागठबंधन के 37 विधायकों ने डाला वोट
    अवैध कॉल सेंटर मामला: ED ने पश्चिम बंगाल के 10 ठिकानों पर छापा मारा
    बारिश के बाद दिल्ली में हवा की गुणवत्ता सुधरकर 97 हो गई
    केरल विधानसभा चुनाव: CPI ने 25 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की
    सेंसेक्स 179 अंक गिरकर 74,384.61 पर; निफ्टी 53 अंक गिरकर 23,098 पर खुला
    ओडिशा के मुख्यमंत्री ने अस्पताल में आग लगने की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए, 10 मरीजों की मौत
    ऑस्कर 2026: माइकल जॉर्डन ने 'सिनर्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता
    ओडिशा: हॉस्पिटल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, पांच की हालत गंभीर
    ड्रोन हमले के बाद दुबई हवाई अड्डे के पास भीषण आग लगी, उड़ान सेवाएं निलंबित
    ओडिशा: हॉस्पिटल के ICU में लगी आग, सात मरीजों की मौत
    ईरान में डील किसके साथ करूं, उनकी लीडरशिप खत्म हो चुकी: डोनाल्ड ट्रंप
    ईरान हमलों पर कतर और सऊदी एकजुट, तनाव रोकने और बातचीत की अपील
    मिडिल ईस्ट संकट के बीच कतर और सऊदी अरब के बीच हुई बात
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर डोनाल्ड ट्रंप का प्लान, 7 देशों को मिलकर सुरक्षा गठबंधन बनाने की अपील
    फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की ईरान को चेतावनी - क्षेत्र में हमले रोको, होर्मुज में नेविगेशन बहाल क
    राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव आज
    ईरान ने इजराइल पर सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल दागी
    ओडिशा: हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत
    अंतर्राष्ट्रीय
    दुबई

    जंग के बीच UAE में 19 भारतीय गिरफ्तार :सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप, AI से बनाए धमाकों के वीडियो

    UAE सरकार ने सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और भ्रामक पोस्ट फैलाने के आरोप में 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं, जिनमें 19 भारतीय शामिल हैं। आरोप है कि, कुछ लोगों ने AI से नकली वीडियो बनाए और कुछ ने मिसाइल हमलों के असली वीडियो को गलत तरीके से वायरल किया। दोषियों को एक साल जेल की सजा होने के साथ ही भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
    Publish Date: 16 Mar 2026, 9:53 AM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      अबू धाबी। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के बीच सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों को लेकर संयुक्त अरब अमीरात ने कड़ा कदम उठाया है। सरकार ने भ्रामक वीडियो और पोस्ट शेयर करने के आरोप में 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। इनमें 19 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। आरोप है कि, इन लोगों ने मिसाइल हमलों और धमाकों से जुड़े वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया, कुछ मामलों में AI तकनीक का इस्तेमाल कर वीडियो वायरल किए। प्रशासन का कहना है कि, ऐसे कंटेंट से देश में डर और भ्रम फैल सकता है, इसलिए कड़ी कार्रवाई जरूरी थी।

      35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश

      मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच United Arab Emirates ने सोशल मीडिया पर फर्जी जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सरकार ने कुल 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। इनमें 19 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

      आरोप है कि, इन लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे वीडियो और पोस्ट शेयर किए, जिनमें भ्रामक जानकारी दी गई या फिर AI तकनीक का इस्तेमाल करके फर्जी वीडियो बनाए गए। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष और अमेरिका के हमलों के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है।

      किसने दिए गिरफ्तारी के आदेश

      यूएई के अटॉर्नी जनरल हमदान सैफ अल शम्सी ने इन गिरफ्तारियों के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि, देश में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी निगरानी की जा रही है। जांच के दौरान सामने आया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो शेयर कर रहे थे, जिनसे लोगों में डर और भ्रम फैल सकता था। अधिकारियों का कहना है कि, इस तरह की गतिविधियां राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं।

      यूएई प्रशासन का कहना है कि, सोशल मीडिया पर गलत जानकारी तेजी से फैलती है और इससे जनता में घबराहट पैदा हो सकती है। जांच में पता चला कि, कई वीडियो और पोस्ट इस तरह साझा किए गए कि लोगों को लगा कि देश में बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले हो रहे हैं। इसके अलावा कुछ वीडियो में AI तकनीक का इस्तेमाल कर धमाकों और हमलों की नकली फुटेज तैयार की गई थी।

      यह भी पढ़ें: ‘मैं मर गया हूं…’ मौत की अफवाहों के बीच कॉफी पीते नजर आए नेतन्याहू, बोले- उंगलियां भी गिन लो; देखें VIDEO

      तीन समूहों में बांटे गए आरोपी

      सरकार ने आरोपियों को उनके अपराध के आधार पर तीन अलग-अलग समूहों में बांटा है।

      पहला समूह - असली वीडियो को गलत तरीके से फैलाया

      पहले समूह में 10 लोग शामिल हैं। इनमें 5 भारतीय, 1 पाकिस्तानी, 1 नेपाली, 2 फिलिपिनो और 1 मिस्र का नागरिक शामिल बताए गए हैं। इन लोगों पर आरोप है कि, इन्होंने मिसाइल हमलों से जुड़े असली वीडियो क्लिप्स को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

      लेकिन इन वीडियो में अपनी तरफ से आवाज और कमेंट्री जोड़कर यह दिखाने की कोशिश की गई कि यूएई में बड़े पैमाने पर हमला हो रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, इससे जनता में घबराहट फैल सकती थी और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी भी सार्वजनिक हो सकती थी।

      दूसरा समूह - AI से बनाए गए फर्जी वीडियो

      दूसरे समूह में 7 लोग शामिल हैं। इनमें 5 भारतीय, 1 नेपाली और 1 बांग्लादेशी शामिल बताए गए हैं। इन लोगों पर आरोप है कि, उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर मिसाइल हमले और धमाकों के फर्जी वीडियो बनाए। कुछ मामलों में दूसरे देशों की घटनाओं की फुटेज को यूएई का बताकर वायरल किया गया। इन वीडियो में यूएई का झंडा, तारीख और लोकेशन जोड़कर उन्हें असली जैसा दिखाने की कोशिश की गई।

      तीसरा समूह - ईरान समर्थक पोस्ट

      तीसरे समूह में 6 लोग शामिल हैं। इनमें 5 भारतीय और 1 पाकिस्तानी बताए गए हैं। इन लोगों पर आरोप है कि, उन्होंने सोशल मीडिया पर ईरान की सैन्य कार्रवाई की तारीफ करते हुए पोस्ट साझा किए। हालांकि, अधिकारियों ने किसी देश का नाम सीधे नहीं लिया, लेकिन रिपोर्ट्स में संकेत Iran की ओर बताया गया है।

      प्रशासन का कहना है कि, ऐसे पोस्ट से देश के खिलाफ प्रचार को बढ़ावा मिल सकता है और राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंच सकता है।

      [featured type="Featured"]

      कितनी हो सकती है सजा

      यूएई के कानून के मुताबिक फर्जी खबर फैलाना गंभीर अपराध माना जाता है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर कम से कम 1 साल की जेल और लगभग 1 लाख दिरहम (करीब 22 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया जा सकता है। अटॉर्नी जनरल ने कहा है कि, इन सभी मामलों को जल्द सुनवाई के लिए अदालत भेज दिया गया है।

      सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने पर था बैन

      यूएई सरकार पहले ही चेतावनी दे चुकी थी कि, मिसाइल हमलों, ड्रोन हमलों या सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ लोगों ने नियमों की अनदेखी की और भ्रामक वीडियो पोस्ट कर दिए। सरकार का कहना है कि, ऐसी गतिविधियां देश की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित कर सकती हैं।

      यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव: CBSE का बड़ा फैसला, कई देशों में 12वीं बोर्ड परीक्षाएं रद्द

      दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन से जुड़ी घटना

      इसी बीच सोमवार को दुबई में एक और घटना सामने आई। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन से जुड़ी एक घटना के कारण फ्यूल टैंक में आग लग गई। इस घटना की जानकारी दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया के जरिए दी। बताया गया कि, ड्रोन की वजह से एयरपोर्ट के पास स्थित फ्यूल टैंक में आग लगी थी।

      तुरंत बुझाई गई आग

      घटना की सूचना मिलते ही दुबई सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया कि, इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। हालांकि, सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट के आसपास अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।

      कुछ समय के लिए रोकी गई उड़ानें

      इस घटना के बाद दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी ने एहतियातन कुछ समय के लिए उड़ानों को रोक दिया। इसके अलावा कई फ्लाइट्स को Al Maktoum International Airport की ओर डायवर्ट किया गया। यात्रियों से कहा गया कि, वे अपनी एयरलाइन से उड़ान की ताजा जानकारी लेते रहें।

      [breaking type="Breaking"]

      मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

      दरअसल यह पूरा घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब मिडिल ईस्ट में हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष ने पूरे क्षेत्र को प्रभावित किया है। इस युद्ध के कारण कई देशों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर फैलने वाली अफवाहों पर नजर रखी जा रही है।

      भारतीयों को दी गई सलाह

      भारत सरकार ने भी यूएई में रहने वाले भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया पर हमलों या सुरक्षा से जुड़ी फुटेज शेयर न करें। प्रशासन ने कहा है कि, नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      UAE

      US Israel Iran war

      Fake news

      UAE Latest News

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      90% कैंसर का खतरा रोकती है HPV वैक्सीन, फिर भी झिझक क्यों ?

      1.27 लाख केस, 79 हजार मौतें:90% कैंसर का खतरा रोकती है HPV वैक्सीन, फिर भी झिझक क्यों ?

      फतवे पर बहस! दस्तावेज में लिखा- किसी को बार-बार पेशाब आने पर वह सिर्फ नमाज पढ़ सकता, लोगों ने शहर काजी से जोड़कर बताया बयान

      भोपाल :फतवे पर बहस! दस्तावेज में लिखा- किसी को बार-बार पेशाब आने पर वह सिर्फ नमाज पढ़ सकता, लोगों ने शहर काजी से जोड़कर बताया बयान

      बस स्टाफ-पुलिस की भिड़ंत, वर्दी फटने तक चली मारपीट

      भोपाल में सरेराह झगड़ा:बस स्टाफ-पुलिस की भिड़ंत, वर्दी फटने तक चली मारपीट

      कंटेंट क्रिटर से गुपचुप कर ली शादी, घर में कोई डेकोरेशन नहीं, 2 बार लग चुके रेप के आरोप

      Yash Dayal :कंटेंट क्रिटर से गुपचुप कर ली शादी, घर में कोई डेकोरेशन नहीं, 2 बार लग चुके रेप के आरोप

      मार्च में ही झुलसाने लगी गर्मी, 17 मार्च के बाद बदलेगा मौसम; कई जिलों में बारिश का अलर्ट

      MP Weather Update :मार्च में ही झुलसाने लगी गर्मी, 17 मार्च के बाद बदलेगा मौसम; कई जिलों में बारिश का अलर्ट

      दुनिया के बड़े मंच पर 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने मारी बाजी, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

      OSCAR 2026 :दुनिया के बड़े मंच पर 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने मारी बाजी, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

      वीजा खत्म… फिर भी इंदौर में रह रहा था नाइजीरियन युवक: गर्लफ्रेंड से मिलने आया तो पकड़ा गया, 10 दिन की प्रक्रिया के बाद डिपोर्ट

      वीजा खत्म… फिर भी इंदौर में रह रहा था नाइजीरियन युवक: गर्लफ्रेंड से मिलने आया तो पकड़ा गया, 10 दिन की प्रक्रिया के बाद डिपोर्ट

      मार्च में ही चढ़ा गर्मी का पारा: नर्मदा जल सप्लाई नहीं वहाँ पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर कई इलाके

      मार्च में ही चढ़ा गर्मी का पारा: नर्मदा जल सप्लाई नहीं वहाँ पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर कई इलाके

      क्रिकेटर मंधाना- शुभमन गिल बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ ईयर से सम्मानित, मिताली- द्रविड़ को मिला ये अवॉर्ड

      BCCI Naman Awards 2026 :क्रिकेटर मंधाना- शुभमन गिल बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ ईयर से सम्मानित, मिताली- द्रविड़ को मिला ये अवॉर्ड

      मौत की अफवाहों के बीच कॉफी पीते नजर आए नेतन्याहू, बोले- उंगलियां भी गिन लो; देखें VIDEO

      ‘मैं मर गया हूं…’मौत की अफवाहों के बीच कॉफी पीते नजर आए नेतन्याहू, बोले- उंगलियां भी गिन लो; देखें VIDEO

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....