Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कपिल के शो में लगेगा हंसी का तड़का :वर्ल्ड लाफ्टर-डे पर समय रणवीर की कॉन्ट्रोवर्सी करेगी धमाल

वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर हंसी का डबल डोज आने वाला है, और इस बार मंच सज रहा है द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा के शो का, जहां कॉमेडी के इस मेले में समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया की रीयूनियन देकने को मिलने वाली है।
वर्ल्ड लाफ्टर-डे पर समय रणवीर की कॉन्ट्रोवर्सी करेगी धमाल
File Photo : Samay Raina/Ranveer Allahabadia/Kapil Sharma

Samay Raina-Ranveer Allahbadia: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद एक बार फिर समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया साथ नजर आने वाले हैं और वो भी कॉमेडी के सबसे बड़े मंचों में से एक द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर। वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर आने वाला ये स्पेशल एपिसोड हंसी का फुल ऑन डोज देने वाला है, जहां मंच पर पंचलाइन भी होंगे और पुराने विवादों पर हल्का फुल्का मजाक भी।

इस एपिसोड को होस्ट करेंगे कपिल शर्मा, जो अपनी टाइमिंग और तगड़े वन लाइनर्स के लिए जाने जाते हैं। दर्शकों को इस बार डबल मजा मिलने वाला है क्योंकि स्टेज पर हंसी के साथ-साथ ‘awkward reunion’ का मसाला भी देखने को मिलेगा यानि वो पल जब दोनों एक दूसरे को देखकर सोचेंने पर मदबूर हो जाएंगे।

मेकर्स ने मजेदार टीजर जारी कर दी फैंस को न्यूज

शो का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है और उसमें भी कॉमेडी का तड़का साफ दिख रहा है। वीडियो में समय रैना बड़े कूल अंदाज में कहते हैं, “दोस्तों, मैं आखिरकार अपने फेवरेट शो में आ गया हूं… लेकिन मुझे नहीं बताया गया कि मेरे साथ गेस्ट कौन है।” इसके बाद काउंटडाउन होता है, 3, 2, 1… और एंट्री होती है रणवीर इलाहाबादिया की! उन्हें देखते ही समय का रिएक्शन, नो वे, ब्रो, पूरे सीन को और भी मजेदार बना देता है।

देखें कपील के शो का धमाका

वर्ल्ड लाफ्टर डे पर इस खास एपिसोड को 2 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो में सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी नजर आएंगे, जो एक न्यूज डिबेट एक्ट में ऐसी बहस करेंगे कि न्यूज चैनल भी शर्मा जाएंगे और दर्शक हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Dahaad Season 2: केक काटकर खत्म हुआ जयपुर शेड्यूल, 4 मई से मुंबई में फिर शुरू होगी ‘दहाड़ 2’

क्या था ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद

पिछले साल समय रैना का यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवादों में आ गया था। शो में कुछ कंटेंट को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई, खासतौर पर तब जब रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट के माता-पिता को लेकर टिप्पणी कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि समय को अपने चैनल से शो के सभी एपिसोड हटाने पड़े। हालांकि, अब दोनों इस नए प्लेटफॉर्म पर साथ आकर शायद उस पुराने विवाद को हंसी में उड़ाने की कोशिश करेंगे।

Featured News

समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया पर एक नजर

समय रैना अपने शार्प ह्यूमर और रोस्टिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, उनकी कॉमेडी में सच्चाई भी होती है और चुटकी भी। वहीं रणवीर इलाहाबादिया मोटिवेशन, पॉडकास्ट और इंटरव्यू के लिए मशहूर हैं, लेकिन कभी-कभी उनके बयानों से विवाद भी खड़े हो जाते हैं। दोनों का यह कॉम्बिनेशन थोड़ा ‘फायर और फ्यूल’ जैसा है, मतलब जहां जाएंगे, कुछ ना कुछ स्पार्क जरूर होगा। हाल ही में समय ने अपने शो ‘स्टिल अलाइव’ में रणवीर समेत कई सेलेब्स को रोस्ट किया था, जिससे साफ है कि उनकी केमिस्ट्री में मजाक, तंज और दोस्ती तीनों का तड़का होता है। मगर ये एपिसोड सिर्फ कॉमेडी नहीं बल्कि एक ‘रियल लाइफ ड्रामा मीट्स स्टैंडअप’ जैसा होने वाला है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts