PlayBreaking News

करूर भदगड़ के 2 महीने बाद विजय का कांचीपुरम में इनडोर कैंपेन :2000 लोगों को QR कोड से मिली एंट्री

इवेंट को बेहतर तरीके से कराने के लिए सभी इंतजाम किए गए थे। इस दौराव वेन्यू पर पार्टी वर्कर पीली ड्रेस में दिखाई दिए।
Follow on Google News
2000 लोगों को QR कोड से मिली एंट्री
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    चेन्नई। साउथ सुपरस्टार और तमिलगा वैत्री कझगम (TVK) के संस्थापक विजय थलापति राजनीति में एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। विजय ने रविवार को कांचीपुरम जिले से अपना राजनीतिक अभियान दोबारा शुरू किया है। इस आयोजन के लिए पार्टी ने लोगों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए हैं। 

    QR कोड से मिलेगी एंट्री

    यह रैली कांचीपुरम के सुंगुवरचट्टीराम में मौजूद एक शिक्षक संस्थान में होगी। जहां करूर हादसे के बाद पार्टी आयोजन को लेकर काफी सतर्क है साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी कई जरूरी इंतजाम किए गए हैं। इस जनसभा में तकरीबन 2 हजार लोगों को QR कोड के जरिए एंट्री मिलेगी। 

    पीली शर्ट में दिखे पार्टी वर्कस

    करूर भगदड़ के बाद राज्य में राजनीतिक आयोजनों के लिए खास दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वहीं कांचीपुरम की सभा में TVK पार्टी के कार्यकर्ता पीली ड्रेस में नजर आएं। इन कार्यक्रर्ताओं को रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों ने ट्रेनिंग दी है। जिसमें भीड़ को नियंत्रित करने और रेगुलेट करने के गुर सिखाए गए हैं।

    सुरक्षा के खास इंतजाम

    इस इवेंट के मद्देनजर जहां भी जरुरत लगी वहां टीन की चादरें लगा दी गई। ताकि लोगों की अचानक एंट्री पर रोक लगाई जा सके। इससे पहले 27 अक्टूबर को एक्टर विजय की रैली में भगदड़ मची थी। जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही कई लोग घायल हुए थे। जिसके बाद यह विजय की पहली रैली है। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts