Cg Politics: कांग्रेस से फूलो देवी नेताम और भाजपा से लक्ष्मी वर्मा ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल कर दिया है। बीजेपी की ओर से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की ओर से फूलो देवी नेताम मैदान में हैं। फूलो देवी नेताम महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं और उन्हें पार्टी ने एक बार फिर मौका दिया है। वहीं लक्ष्मी वर्मा तीन दशक से ज्यादा समय से बीजेपी संगठन में सक्रिय हैं।
कांग्रेस से फूलो देवी नेताम और भाजपा से लक्ष्मी वर्मा ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ से आज बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों ने राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। बीजेपी से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलो देवी नेताम ने नॉमिनेशन किया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 5 राज्यसभा सीटें है, जिनमें से 2 सीटें रिक्त हुई है।

    कौन हैं भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा

    रायपुर। बलौदाबाजार में रहने वाली लक्ष्मी वर्मा का पॉलिटिकल कैरियर तीन दशक से ज्यादा का है। उन्होंने 1990 में भाजपा को ज्वॉइन किया था। तब से ही वह भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही है। उनके काम को देखते हुए बीजेपी ने साल 2000 में रायपुर से सांसद रहे रमेश बैस का सांसद प्रतिनिधि बनाया। इसके बाद उनको भाजपा महिला मोर्चा कार्य समिति का सदस्य बनाया गया। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।

    Twitter Post

    कौन हैं कांग्रेस उम्मीदवार फूलो देवी नेताम 

    फूलो देवी नेताम को छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेताओं में गिना जाता है। इसके साथ ही वह महिला विंग में भी बहुत ज्यादा एक्टिव रह चुकी हैं, और फूलो देवी नेताम महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इससे पहले कांग्रेस ने साल 2020 में राज्यसभा के लिए उन्हें मैदान में उतारा था, तो वहीं कांग्रेस ने एक फिर फूलो देवी नेताम को रिपीट करते हुए उम्मीदवार बनाया है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts