PlayBreaking News

ट्रंप का बड़ा फैसला :लेबनान- इजरायल के साथ सीजफायर 3 हफ्तों के लिए बढ़ाया, बोले हमें ईरान के साथ कोई जल्दी नहीं है...

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी कानून के तहत किसी भी युद्ध को 60 दिनों के भीतर संसद की मंजूरी जरूरी होती है। ट्रंप प्रशासन को 1 मई से पहले यह मंजूरी लेनी होगी, लेकिन राजनीतिक हालात उनके लिए चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।
Follow on Google News
लेबनान- इजरायल के साथ सीजफायर 3 हफ्तों के लिए बढ़ाया, बोले हमें ईरान के साथ कोई जल्दी नहीं है...

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इजराइल और लेबनान के राजदूतों के बीच दूसरी बैठक के बाद कहा कि दोनों देशों के बीच चल रहा सीजफायर अब तीन हफ्तों के लिए और बढ़ा दिया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह भी बताया कि वे जल्द ही इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन को व्हाइट हाउस आने का न्योता देने की योजना बना रहे हैं।

ईरान के साथ कोई भी फैसले के लिए जल्दबाजी में नहीं है- ट्रंप

वहीं ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते को लेकर साफ कहा है कि कोई भी डील तभी की जाएगी, जब वह अमेरिका के हित में होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर कोई तय समय सीमा नहीं है और वे जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करेंगे। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की जरूरत नहीं है, क्योंकि पारंपरिक (नॉन-न्यूक्लियर) हमलों से ही उसे पहले काफी नुकसान पहुंचाया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: होर्मुज संकट पर दुनिया एकजुट : 30 देशों की लंदन में अहम बैठक, क्या भारत भी होगा शामिल?

अमेरिकी नेवी को दिए निर्देश

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में हुई एक ब्रीफिंग के दौरान ट्रंप ने कई अहम बातें कहीं। उन्होंने अमेरिकी नेवी को आदेश दिया है कि होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंगें बिछा रहे छोटे जहाजों को बिना तबाह किए रोक दिया जाए। इस बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए वहां जाना सुरक्षित नहीं है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

  • ट्रंप का आदेश -डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना को निर्देश दिया कि होर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछा रहे छोटे जहाजों को बिना नष्ट किए रोका जाए।
  • भारत की एडवाइजरी
    भारत सरकार ने अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचने की सलाह दी है, क्योंकि वहां हालात अस्थिर हैं।
  • भारतीय जहाज फंसे- 10 भारतीय जहाज सुरक्षित निकल चुके हैं, लेकिन 14 जहाज अभी भी फारस की खाड़ी में मौजूद हैं।
  • रेजा पहलवी का विरोध
    रजा पहलवी पर बर्लिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद लाल रंग फेंका गया।
  • सीनेट में प्रस्ताव खारिज - अमेरिकी सीनेट ने ट्रम्प की युद्ध शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव 51-46 वोट से खारिज कर दिया।

होर्मुज से 10 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

विदेश मंत्रालय के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट से भारत के 10 जहाज सुरक्षित निकल चुके हैं, जबकि 14 जहाज अभी भी फारस की खाड़ी में मौजूद हैं। वहीं, ईरान द्वारा कब्जे में लिए गए दो जहाजों पर सवार 22 भारतीय क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं। सरकार लगातार ईरान के संपर्क में है ताकि सभी भारतीयों को सुरक्षित निकाला जा सके।

यह भी पढ़ें: US- Iran Ceasefire : सीजफायर पर शहबाज का ट्रंप को धन्यवाद, ईरान ने बताया चाल

ईरान क्राउन प्रिंस पर कॉन्फ्रेंस के बाद हमला

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी घटनाक्रम तेज हैं। ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी पर जर्मनी की राजधानी बर्लिन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद हमला हुआ, जहां उन पर लाल रंग फेंका गया। वहीं, अमेरिका की सीनेट में ट्रम्प की युद्ध संबंधी शक्तियों को सीमित करने का प्रस्ताव एक बार फिर खारिज हो गया।

Breaking News

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी कानून के तहत किसी भी युद्ध को 60 दिनों के भीतर संसद की मंजूरी जरूरी होती है। ट्रंप प्रशासन को 1 मई से पहले यह मंजूरी लेनी होगी, लेकिन राजनीतिक हालात उनके लिए चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। इसी वजह से ट्रम्प जल्द से जल्द इस तनाव को खत्म करने की कोशिश में लगे हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts