ईरान से दूरी, भारत से नजदीकी! ट्रंप ने IMEC को लेकर किया बड़ा ऐलान, आखिर क्या है प्लान?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर यानी IMEC को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस कॉरिडोर का मजबूती से समर्थन करता है।
ईरान से दूरी, भारत से नजदीकी! ट्रंप ने IMEC को लेकर किया बड़ा ऐलान, आखिर क्या है प्लान?
भारत-यूरोप कॉरिडोर को अमेरिका का खुला समर्थन

भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर यानी IMEC को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान खाड़ी सहयोग परिषद और अरब देशों के नेताओं के साथ बैठक में ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन IMEC का मजबूती से समर्थन करता है। उन्होंने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों का हवाला देते हुए कहा कि क्षेत्र की ऊर्जा व्यवस्था के लिए वैकल्पिक और सुरक्षित रास्ते तैयार करने की जरूरत है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण ऊर्जा और समुद्री व्यापार मार्गों को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। उन्होंने तेल की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन समेत दूसरे विकल्पों पर भी जोर दिया।

ट्रंप ने IMEC को लेकर क्या कहा?

ट्रंप ने अरब और खाड़ी देशों के नेताओं के साथ बैठक में कहा कि क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों ने ऊर्जा ढांचे को लेकर नई सोच की जरूरत सामने रखी है। उनके मुताबिक, मध्य पूर्व की ऊर्जा सुविधाओं और आपूर्ति मार्गों को ऐसे क्षेत्रों से दूर रखने की जरूरत है, जहां सुरक्षा जोखिम ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे यानी IMEC और तेल को दूसरे रास्तों से बाहर ले जाने के विकल्पों का मजबूती से समर्थन करता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि मध्य पूर्व लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से बाहर निकलने के करीब है और अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ क्षेत्र को ज्यादा सुरक्षित और समृद्ध बनाने की दिशा में काम कर रहा है। 

X Post

क्या है IMEC?

IMEC यानी India-Middle East-Europe Economic Corridor एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी परियोजना है। इसे सितंबर 2023 में नई दिल्ली में हुए G20 शिखर सम्मेलन के दौरान सामने लाया गया था। इसका मकसद भारत, खाड़ी क्षेत्र और यूरोप के बीच व्यापार और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। इस योजना में भारत से सामान समुद्री रास्ते के जरिए खाड़ी देशों तक पहुंचाने और वहां से रेल तथा दूसरे परिवहन नेटवर्क के जरिए यूरोप तक भेजने की परिकल्पना की गई है। इसमें सिर्फ माल ढुलाई ही नहीं, बल्कि रेल नेटवर्क, बिजली कनेक्शन और हाई-स्पीड डिजिटल केबल जैसी सुविधाओं को भी जोड़ने की योजना है।

UN में ट्रंप का ईरान को खुला अल्टीमेटम! बोले- परमाणु बम नहीं लेने देंगे

भारत से यूरोप तक कैसे पहुंचेगा सामान?

IMEC को broadly दो हिस्सों में देखा जाता है। पहला हिस्सा भारत को खाड़ी क्षेत्र से जोड़ता है, जबकि दूसरा हिस्सा खाड़ी क्षेत्र को यूरोप से जोड़ने की दिशा में काम करता है। प्रस्तावित व्यवस्था में भारत से माल समुद्र के रास्ते खाड़ी तक पहुंच सकता है। इसके बाद रेल और अन्य परिवहन माध्यमों के जरिए इसे पश्चिम एशिया से यूरोपीय बाजारों तक ले जाने की योजना है। इस तरह एक ही नेटवर्क में समुद्री मार्ग, रेल, सड़क, ऊर्जा और डिजिटल कनेक्टिविटी को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

भारत को क्या फायदा हो सकता है?

IMEC के जरिए भारत को यूरोप और खाड़ी देशों के बाजारों तक पहुंच के लिए एक अतिरिक्त व्यापार मार्ग मिल सकता है। इससे सामान की आवाजाही तेज करने और आपूर्ति व्यवस्था को ज्यादा विविध बनाने में मदद मिल सकती है। कुछ  रिपोट्स मुताबिक, IMEC पारंपरिक मार्गों की तुलना में परिवहन समय और लागत को कम कर सकता है। हालांकि, वास्तविक फायदा परियोजना के निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था और अलग-अलग देशों के बीच सहयोग पर निर्भर करेगा। भारत के लिए इसके साथ ऊर्जा और डिजिटल कनेक्टिविटी भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। प्रस्ताव में बिजली ग्रिड, ऊर्जा नेटवर्क और डेटा केबल जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

'आप सफल मेयर बनेंगे', ट्रंप का ममदानी पर बदला अंदाज, जमकर की तारीफ..!

चीन के BRI से भी जुड़ी चर्चा

IMEC को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन के Belt and Road Initiative यानी BRI के एक वैकल्पिक कनेक्टिविटी नेटवर्क के रूप में भी देखा जाता है। इसका उद्देश्य भारत, खाड़ी और यूरोप के बीच व्यापार और बुनियादी ढांचे के संबंधों को मजबूत करना है। हालांकि, IMEC को जमीन पर पूरी तरह लागू करने के लिए कई चुनौतियां भी हैं। पश्चिम एशिया की सुरक्षा स्थिति, देशों के बीच राजनीतिक संबंध, निवेश और बुनियादी ढांचे का निर्माण इस परियोजना की गति को प्रभावित कर सकते हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts