Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

TRP Week 51: इन शोज ने किया दर्शकों के दिलों पर राज, साल के अंत में भी इस शो का दबदबा कायम

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने साल के आखिरी हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। 51वें हफ्ते की लिस्ट में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां अनुपमां नंबर वन पर बना हुआ है। वहीं, उड़ारियां की रेटिंग में गिरावट देखने को मिली है। चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन सा शो टॉप 5 में शामिल हुआ- [caption id="attachment_14672" align="aligncenter" width="800"] अनुपमा[/caption]

अनुपमा

रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा अभिनीत इस शो ने बीते कई हफ्तों से लिस्ट में अपनी टॉप पोजिशन बरकरार रखी है। शो में एक नए किरदार की एंट्री देखने को मिली है। सीरियल में माल्विका के आने के बाद से अनुज और अनुपमा की जिंदगी में बड़ा बदलाव देखने मिल रहा है। शो में लगातार आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न ने इसे एक बार फिर पहला स्थान दिलाया है। [caption id="attachment_14673" align="aligncenter" width="840"] गुम है किसी के प्यार में[/caption]

गुम है किसी के प्यार में

स्टारा प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार को इस हफ्ते फिर से दूसरा स्थान हासिल हुआ है। शो में श्रुति नाम के नए कैरेक्टर की एंट्री हुई है, जिससे सई के लिए और भी मुश्किल खड़ी हो गई है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे सई सच जानने के लिए श्रुति से जा मिलती हैं। [caption id="attachment_14674" align="aligncenter" width="600"] इमली[/caption]

इमली

बीते हफ्ते की तरह इस बार भी सीरियल इमली नंबर 3 पर काबिज है। शो की कहानी उस मोड़ पर पहुंच गई है, जहां मालिनी और आदित्य शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इमली नहीं चाहती कि यह शादी हो। [caption id="attachment_14676" align="aligncenter" width="1200"] ये रिश्ता क्या कहलाता है[/caption]

ये रिश्ता क्या कहलाता है

स्टार प्लस का मशहूर धारावाहिक सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इस हफ्ते नंबर 3 की पोजिशन पर पहुंच गया है। शो में चल रही अक्षरा और अभिमन्यु की केमिस्ट्री इसे काफी दिलचस्प बना रही है। इस शो ने अपने टर्न और ट्विस्ट से दर्शकों को बांधे रखा। [caption id="attachment_14677" align="aligncenter" width="711"] ये हैं चाहतें[/caption]

ये हैं चाहतें

सीरियल ये हैं चाहतें ने बीते हफ्ते टीआरपी लिस्ट में फिर से एंट्री की थी। स्टार प्लस के इस शो ने इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है। [caption id="attachment_14678" align="aligncenter" width="1200"] उड़ारियां[/caption]

उड़ारियां

सीरियल उड़ारियां में तेजो और फतेह की कहानी बुरी तरह उलझती जा रही है। ऐसे में शो की रेटिंग में गिरावट देखने को मिल रही है। इस हफ्ते सीरियल उड़ारियां की रेटिंग में गिरावट दर्ज की गई है। इस हफ्ते सीरियल उड़ारियां नंबर 3 से लुढ़ककर 5 की पोजिशन अटक गया है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts