Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'सलमान खान बिश्नोई समाज से माफी मांगें', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस के भाई रमेश बिश्नोई की चेतावनी

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सलमान खान की बिश्नोई समाज से निजी दुश्मनी नहीं है, लेकिन उन्हें समाज से माफी मांगनी चाहिए। वहीं, फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आने के दावे पर उन्होंने अनजान होने की बात कही।
'सलमान खान बिश्नोई समाज से माफी मांगें', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस के भाई रमेश बिश्नोई की चेतावनी

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड में हलचल तेज हो गई है। मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर है। वहीं, घटना के बाद सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इसी बीच लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सलमान खान की बिश्नोई समाज से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, लेकिन उन्हें समाज से माफी मांगनी चाहिए।

'हमारा भी खून खौलता है'

रमेश बिश्नोई ने IANS से बातचीत में कहा कि सलमान खान से न तो उनकी और न ही लॉरेंस बिश्नोई की कोई निजी दुश्मनी है। उनके मुताबिक, लॉरेंस ने सलमान खान को बिश्नोई समाज के धार्मिक स्थल पर जाकर माफी मांगने का रास्ता सुझाया था। रमेश ने कहा कि लॉरेंस ने उनसे या अपने परिवार से माफी मांगने की बात नहीं कही थी, बल्कि बिश्नोई समाज के गुरु महाराज के मुकाम पर जाकर माफी मांगने को कहा था। उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार कहने के बावजूद सलमान के माफी नहीं मांगने से समाज में नाराजगी है।

X Post

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर क्या बोले रमेश बिश्नोई?

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों द्वारा लिए जाने के दावे पर भी रमेश बिश्नोई ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें इस नए मामले की पूरी जानकारी नहीं है। रमेश के मुताबिक, मामले में लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आ रहा है, लेकिन उन्हें अभी तक कोई ऐसी रिकॉर्डिंग नहीं मिली है, जिससे इसकी पुष्टि हो सके। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे क्या वजह रही और इसमें किसकी भूमिका है, इसकी जानकारी संबंधित लोगों को ही होगी। उन्होंने बिश्नोई समाज की नाराजगी का जिक्र करते हुए कहा कि यह समाज जानवरों से बहुत प्यार करता है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन! कोटा रेलवे स्टेशन से 3 फरार आरोपी गिरफ्तार

क्या है सलमान खान और बिश्नोई समाज के बीच विवाद?

सलमान खान और बिश्नोई समाज के बीच विवाद की जड़ काला हिरण शिकार का मामला है। साल 1998 में फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान राजस्थान में काले हिरण के शिकार के आरोप लगे थे। काला हिरण बिश्नोई समाज में पूजनीय माना जाता है। इसी वजह से सलमान खान को लेकर समाज के कुछ लोगों में नाराजगी रही है।

इसी विवाद के बीच लॉरेंस बिश्नोई की ओर से सलमान खान को कई बार धमकियां मिलने की खबरें सामने आ चुकी हैं। टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के बाद भी मामले की जांच और सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts