Mahabaleshwar:महाबलेश्वर के आंबेनली घाट में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी स्कॉर्पियो, सतारा के 8 युवकों की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में महाबलेश्वर के पास आंबेनली घाट में बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोंकण से लौट रहे पर्यटकों की स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सतारा के 8 युवकों की मौत हो गई। बचाव दल लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों और वाहन की तलाश में जुटा हुआ है।
Follow on Google News
महाबलेश्वर के आंबेनली घाट में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी स्कॉर्पियो, सतारा के 8 युवकों की मौत
फाइल फोटो

रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित आंबेनली घाट सोमवार तड़के एक बड़े हादसे का गवाह बना। कोंकण घूमकर लौट रहे युवकों की स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 8 लोगों की जान चली गई। दुर्घटना के बाद पुलिस, ट्रैकर्स और रेस्क्यू टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। खाई बेहद गहरी होने की वजह से शवों को ढूंढने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

तड़के लौटते समय हुआ बड़ा हादसा

हादसे का शिकार हुई स्कॉर्पियो सतारा जिले के कोरेगांव तालुका के आसगांव गांव की थी। गाड़ी में सवार सभी युवक कोंकण इलाके से घूमकर वापस अपने घर लौट रहे थे। सोमवार तड़के करीब 2:45 बजे जब वाहन आंबेनली घाट से गुजर रहा था, तभी चालक का गाड़ी से नियंत्रण हट गया और स्कॉर्पियो सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा दाबेली गांव के पास हुआ।

ये भी पढ़ें: दिल्ली कार ब्लास्ट: आतंकियों ने ChatGPT और YouTube से सीखी टेरर इंजीनियरिंग, NIA चार्जशीट में खुलासा

गहरी खाई में चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की जानकारी मिलते ही पोलादपुर पुलिस और कई रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। खाई बहुत ज्यादा गहरी होने के कारण बचाव कार्य आसान नहीं था। दूरबीन की मदद से नीचे शवों और वाहन का पता लगाने की कोशिश की गई। काफी मशक्कत के बाद करीब 500 से 700 फीट नीचे दो शव दिखाई दिए, जिन्हें बाहर निकाला गया। इसके बाद बाकी लोगों की तलाश का अभियान लगातार जारी रखा गया। कई टीमों ने मिलकर संभाला मोर्चा घटना के बाद महाबलेश्वर ट्रैकर्स, प्रतापगढ़ रेस्क्यू टीम, सिस्केप महाड-पोलादपुर, आपदा मित्र और स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत कार्य में मदद की। खाई में उतरना बेहद जोखिम भरा था लेकिन टीमों ने लगातार कई घंटों तक अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक खराब रास्ते और गहराई की वजह से ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं।

मृतकों की पहचान: सतारा के युवक

पोलादपुर पुलिस स्टेशन के अधिकारी आनंद रावड़े ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी युवक सतारा जिले के आसगांव इलाके के रहने वाले थे। वे 24 मई की रात हरणे बीच से वापस लौट रहे थे। घाट के मोड़ पर वाहन तेज रफ्तार में था, जिससे चालक नियंत्रण नहीं संभाल पाया और गाड़ी सीधे खाई में चली गई।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई का डबल अटैक! 10 दिन में चौथी बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

घाट का रास्ता संकरा और खतरनाक

आंबेनली घाट का यह इलाका पहले भी कई दुर्घटनाओं के लिए जाना जाता रहा है। साल 2018 में भी इसी क्षेत्र में दापोली कृषि विश्वविद्यालय की बस खाई में गिर गई थी, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। घाट का रास्ता संकरा और खतरनाक माना जाता है। बारिश और रात के समय यहां हादसों का खतरा और बढ़ जाता है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts