Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

टोक्यो पैरालिंपिक: निशानेबाजी में अवनि लेखरा ने रचा इतिहास, 50 मीटर राइफल स्पर्धा में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Follow on Google News
नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे पैरालिंपिक में शुक्रवार का दिन भारत के लिए अच्छा साबित हुआ। आज भारत ने दूसरा मेडल अपने नाम कर लिया है। 50 मीटर एयर राइफल इवेंट में भारत की अवनी लेखरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। टोक्यो पैरालिंपिक में अवनी का यह दूसरा मेडल है। इसके साथ ही अब टोक्यो पैरालिंपिक में भारत के पदकों की संख्या 12 पहुंच गई है।

अवनी लेखरा ने 445.9 का स्कोर किया

अवनी ने 50 मीटर एयर राइफल के 3P SH1 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। 19 साल की उम्र में अवनी लेखरा ने 445.9 का स्कोर किया और वह तीसरे स्थान पर रहीं। टोक्यो पैरालिंपिक में अवनी दो बार इतिहास रचने में कामयाब हो गई हैं। वह पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनी थीं। अब वह पैरालिंपिक में एक से ज्यादा मेडल जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी हो गई हैं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts