Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आसमान से आफत की बारिश! 20 राज्यों में अलर्ट, 75 की स्पीड से हवाएं; जानें आपके शहर का हाल

12 सितंबर को दिल्ली, यूपी, MP समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। 75 Kmph तक तेज हवाएं चलने की संभावना, जानें अपने शहर का मौसम।
आसमान से आफत की बारिश! 20 राज्यों में अलर्ट, 75 की स्पीड से हवाएं; जानें आपके शहर का हाल

आज का मौसम 12 सितंबर 2026: देशभर में मानसून सक्रिय बना हुआ है। कई राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 सितंबर को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत करीब 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए पहाड़ी राज्यों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश के दौरान भूस्खलन का खतरा बना रह सकता है। वहीं, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे समुद्री राज्यों में मछुआरों को खराब मौसम के दौरान समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है।

इन 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, केरल, त्रिपुरा और नगालैंड में बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। इनमें कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी परेशानी बढ़ा सकती हैं। मौसम में अचानक बदलाव के दौरान लोगों को खुले इलाकों में सावधानी बरतने और स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में 12 सितंबर को बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में तेज बारिश के साथ 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

यूपी के कई जिलों में बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। मेरठ, मथुरा, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अंबेडकर नगर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इन इलाकों में बारिश के साथ करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजधानी लखनऊ में 12 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश और तेज हवा के दौरान लोगों को अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

X Post

बिहार में आंधी-तूफान के साथ बारिश

बिहार के कई जिलों में भी मौसम विभाग ने बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की है। औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, भागलपुर, बेगूसराय, गया, रोहतास, सिवान, वैशाली, दरभंगा, किशनगंज, खगड़िया और जहानाबाद में बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। पटना में 12 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Breaking News

मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश और हवाओं का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, सिवनी, गुना, मुरैना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, खंडवा, इंदौर, उज्जैन, विदिशा, नरसिंहपुर और नीमच में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन इलाकों में बारिश के साथ करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी भोपाल में भी मौसम बदला हुआ रह सकता है। यहां 12 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राजस्थान में भीषण बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

राजस्थान के कई हिस्सों में भी बारिश और आंधी-तूफान का दौर देखने को मिल सकता है। जोधपुर, उदयपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, पाली, बारां, बीकानेर, सवाई माधोपुर, अजमेर और चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान करीब 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जयपुर में 12 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का खतरा

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के दौरान सड़कें प्रभावित होने और आवागमन में परेशानी की स्थिति बन सकती है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट पर ध्यान देना जरूरी है।

उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत ने छोड़े कांग्रेस के सभी पद! ED कार्रवाई के बाद खुद बताई वजह, बोले- नहीं चाहता पार्टी की लड़ाई पड़े कमजोर

समुद्री राज्यों के मछुआरों को सावधानी की सलाह

पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे समुद्री राज्यों में भी खराब मौसम को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तेज हवाओं और समुद्र में उठने वाली ऊंची लहरों को देखते हुए मछुआरों को आंधी-तूफान के दौरान समुद्र में जाने से बचने की हिदायत दी गई है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts