Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लाश निकालने पानी में उतरे TI की भंवर में फंसने से मौत, पानी ने ली बेहतरीन तैराक की जान

लाश निकालने पानी में उतरे TI की भंवर में फंसने से मौत, पानी ने ली बेहतरीन तैराक की जान
भोपाल/ हरदा। देवास जिले के नेमावर में पदस्थ थाना प्रभारी (TI)  राजाराम बास्केल की एक दुखद घटनाक्रम में मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह हुआ। नेमावर थाना क्षेत्र के कुंडगांव इलाके में जामनेर नदी पर बने एक स्टापडेम में एक लाश फंसे होने की सूचना पर रविवार सुबह टीआई अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे थे। यहां पुलिस ने गोताखोर दल को बुलाया था, लेकिन देर होती देख वे खुद ही नदी में लाश निकालने उतर गए। इसी दौरान वे नदी में उठे भंवर में फंस गए। तब तक गोताखोर दल भी पहुंच गया था। यहां सभी ने मिलकर उन्हें बाहर निकाला और अचेत हालत में लेकर नजदीकी हरदा के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बेहतरीन तैराक थे लेकिन पानी ने ही ले ली जान

राजाराम बाल्केल खुद एक बेहतरीन तैराक थे। उनके बैचमेट्स ने बताया कि पुलिस की ट्रेनिंग के दौरान वे स्विमिंग में बाकी सभी साथियों से आगे रहते थे। वे पिछले दो साल से नेमावर में पदस्थ थे और अपने व्यवहार से उन्होंने लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई थी। चालीस साल के वास्केल मूल रूप से प्रदेश के ही बड़वानी जिले के निवासी थे और उनके घर में पिछले माह ही बेटी का जन्म हुआ है।  उनके निधन की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अफसरों के साथ हरदा में मौजूद कृषि मंत्री कमल पटेल भी अस्पताल पहुंचे और टीआई के निधन पर गहरा शोक जताया। https://twitter.com/psamachar1/status/1680524361235587073

मुख्यमंत्री ने भी जताया शोक 

घटना की जानकारी जैसे ही सीएम शिवराज सिंह चौहान को लगी उन्होंने भी इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट के जरिए उनकी मृत्यु पर गहरा दुख जताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की। सीएम ने अपने शोक संदेश में कहा कि बास्केल ने अपने सर्वोच्च बलिदान से "देश भक्ति-जन सेवा" को चरितार्थ कर दिखाया है।  सीएम ने कहा कि बास्केल का परिवार इस स्थिति में खुद को अकेला न समझे।
[embed]https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1680585008409346048[/embed]
ये भी पढें - इंदौर में रिटायर IAS अधिकारी रेणु पंत के घर में लूट, हथियारबंद बदमाशों ने बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम, CCTV में कैद हुई घटना  
Nitin Chetan
By Nitin Chetan

Latest Posts