Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में रिटायर IAS अधिकारी रेणु पंत के घर में लूट, हथियारबंद बदमाशों ने बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम, CCTV में कैद हुई घटना

इंदौर में रिटायर IAS अधिकारी रेणु पंत के घर में लूट, हथियारबंद बदमाशों ने बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम, CCTV में कैद हुई घटना
इंदौर। शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित बिचोली स्थित संपत फार्म हाउस में 4 नकाबपोश बदमाशों ने इंदौर में पदस्थ रही अपर कलेक्टर रेणु पंत के बंगले पर बीती रात 4:00 बजे के लगभग धावा बोला। बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। घर में रखे हुए जेवर और रुपए लेकर सभी फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में चार नकाबपोश बदमाश हाथों में हथियार लिए दिखाई दे रहे हैं। वहीं सुबह घटना की जानकारी के मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में सर्चिंग की जा रही है। वहीं पुलिस के मुताबिक, वारदात चड्डी बनियान गिरोह का हाथ है, अभी यह नहीं बोल सकते हैं क्योंकि सभी बरमूडा में थे।

बदमाशों ने तोड़ी अलमारियां

घटना की जानकारी देते हुए लोक सेवा आयोग के सचिव पद से रिटायर रेणु पंत ने बताया कि देर रात सुबह 5:00 बजे परिवार को यह जानकारी लगी। क्योंकि, परिवार का एक सदस्य जब उठा तो घर से बाहर का दरवाजा लॉक था। पुलिस वाले भी दूसरे बंगले से घर के अंदर दाखिल हुए और दरवाजे खोला। बदमाशों ने अलमारियां तोड़ी और घर के रखा हुआ नकद रुपए और आईएएस अधिकारी के मेडल भी चोरी कर ले गए। वहीं घटना के बाद जो वीडियो सामने उसमें चार व्यक्ति दिख रहे हैं जो कि बेखौफ होकर घर में घूम रहे हैं। सभी बदमाश घर के अंदर दाखिल हुए और उन्होंने घर के अंदर सो रहे सभी व्यक्तियों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए और उसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। घर में एक सिक्योरिटी डॉग भी था, लेकिन वह भी किसी प्रकार से शोर नहीं मचा पाया।

पुलिस दूसरे बंगले से पहुंची अंदर

जब परिवार के लोगों को बाहर से लॉक कर दिया उसके बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं वे बेखौफ होकर घर में घूमते रहे। पुलिस को जब सूचना मिली तो पुलिस के आला अधिकारी भी दूसरे बंगले के रास्ते अंदर आए। https://twitter.com/psamachar1/status/1680482448902176768

गैस कटर से काटी किचन की ग्रिल

बदमाश पहले बंगले के अंदर दाखिल हुए। उन्होंने गैस कटर से किचन की ग्रिल काटी और ग्रिल काटने के बाद बदमाश अंदर दाखिल हुए। जहां पर पहले उन्होंने पूरे घर की रेकी करने के बाद एक कमरे में पहुंचे, जहां पर रेणु पंत के दामाद जाग रहे थे। उन्होंने जैसे ही किसी व्यक्ति को देखा तो तुरंत बदमाशों ने दामाद के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद किया। दामाद ने तुरंत रेणु पंत को यह सूचना दी कि घर के अंदर कोई दाखिल हुआ है। रेणु पंत ने भी दरवाजा अंदर से लगा लिया, क्योंकि चार से पांच बदमाश थे। इसके बाद बदमाशों ने घर के ऊपर जाकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए थे।

घर पास ही था एक मकान का उद्घाटन

देर रात घर के समीप ही एक कार्यक्रम चल रहा था जो रात 1:00 बजे तक चला। लेकिन, बदमाशों ने इसके बावजूद भी वारदात को अंजाम दे दिया। पड़ोसियों ने बताया कि रात में जहां घर के समीप एक मकान का उद्घाटन था। वही 3:00 और 4:00 के समीप आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे दिया। (इनपुट- हेमंत नागले) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts