Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

देशभर में इंडिगो के हजारों यात्री परेशान :फ्लाइट के इंतजार में सीढ़ियों पर गुजारी रात

फ्लाइट के इंतजार में सीढ़ियों पर गुजारी रात
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो चौथे दिन भी स्टाफ की कमी से जूझ रही है। जिस वजह से शुक्रवार को दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद समेत कई हवाईअड्डों पर 500 से ज्यादा विमानें कैंसिल हो गईं। इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली में दिखा, यहां 225 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। इंडिगो ने दिल्ली एयरपोर्ट से चलने वाली सभी घरेलू फ्लाइट्स शुक्रवार रात तक रोक दी हैं। जबकि बेंगलुरु में 102, पुणे में 32 और हैदराबाद में 32 उड़ानें कैंसिल की गई हैं।

    यात्रियों ने सीढ़ियों-कुर्सियों पर गुजारी रात

    फ्लाइट्स रद्द होने और देरी से चलने के कारण देश के कई शहरों में हजारों यात्री परेशान नजर आए। जहां कई एयरपोर्ट्स पर पैसेंजर्स 24-24 घंटे से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। इस कारण उन्हें सीढ़ियों और कुर्सियों पर बैठकर रात गुजारनी पड़ी। गोवा एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री ने बताया- हम सुबह 5 बजे से इंतजार कर रहे हैं। एयरपोर्ट आने पर पता चला कि फ्लाइट कैंसिल हो गई है। न कोई मेल आया, न ही मैसेज।' और हाथ लगी मुसीबत।

    गोवा में एक दिन और ठरहरना पड़ रहा

    गोवा एयरपोर्ट पर एक यात्री ने जानकारी दी कि मुझे रायपुर जाना था। लेकिन उन्हें एयरपोर्ट पर पता चला कि हमारी उड़ान रद्द की गई है। वे हमें एक्सचेंज ऑफर दे रहे हैं। कह रहे हैं कि हम की फ्लाइट से चल जाएं, लेकिन यह तय नहीं है कि वह उड़ान रवाना होगी भी या नहीं। कल की फ्लाइट का समय तक नहीं बता रहे हैं। अब गोवा में एक दिन और रुकना मजबूरी हो गई है।

    DGCA ने 15 दिन में प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी

    DGCA ने इंडिगो से बेहतर संचालन और सुधार के लिए कुछ जरूरी पहलुओं पर काम करने को कहा है। जिसमें इंडिगो से क्रू की भर्ती, ट्रेनिंग रोडमैप, रोस्टर रीस्ट्रक्चरिंग, सेफ्टी प्लान देने और हर 15 दिन में प्रोग्रेस रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। इधर, इंडिगो फ्लाइट्स के रद्द होने का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब हर दिन लगभग 170-200 उड़ानें कैंसिल हो रही हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts