PlayBreaking News

जवान किसी चौराहे पर नहीं, परिवार संग मना रहे जन्मदिन

इंदौर ट्रैफिक डीसीपी की पहल
Follow on Google News
जवान किसी चौराहे पर नहीं, परिवार संग मना रहे जन्मदिन

प्रभा उपाध्याय-इंदौर। जितना बड़ा शहर उतना अधिक ट्रैफिक और उसे सही तरीके से मैनेज करने में सबसे बड़ा योगदान ट्रैफिक पुलिस के जवानों का होता है। उनकी एक ही ड्यूटी होती है कि शहर में कहीं जाम न लगे। ये जवान न तो सही समय पर कोई त्योहार मना पाते हैं और न ही अपना जन्मदिन। इसे देखते हुए ट्रैफिक विभाग डीसीपी अरविंद तिवारी ने जवानों के लिए एक नई पहल की है। इसके बाद अब जवान अपने परिवार संग जन्मदिन मना रहे हैं।

मिठाई का डिब्बा और ग्रीटिंग कार्ड

नई पहल के बारे में डीसीपी अरविंद तिवारी ने बताया कि शहर में करीब 715 यातायात कर्मी हैं। इतने जवानों में से किसी न किसी का जन्मदिन आता रहता है। जवानों के जन्मदिन के पहले ही हम डाटा एकत्रित कर सूची तैयार कर लेते हैं। जितने जवानों का बर्थडे है उनके यहां विभाग का एक जवान ग्रीटिंग कार्ड और मिठाई का डिब्बा लेकर जाता है और उनके घर में देकर आता है।

पहली बार विभाग की तरफ से मिली छुट्टी

यातायात पश्चिम क्षेत्र में पदस्थ आरक्षक पंकज यादव ने बताया कि नौकरी लगने के 11 साल बाद पहली बार विभाग की तरफ से जन्मदिन पर छुट्टी मिली है। जन्मदिन के एक दिन पहले डीपीसी सर ने फोन करके बधाई दी। सुबह मिठाई और ग्रीटिंग कार्ड आया। सर की इस पहल के चलते परिवार के साथ बर्थ-डे मनाने का मौका मिल रहा है। इससे परिवार के लोग बहुत खुश हैं।

परिवार संग मनाया जन्मदिन...

पूर्वी क्षेत्र में पदस्थ सूबेदार सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि ऐसे तो कई बार छुटटी लेकर जन्मदिन मनाया है, लेकिन पहली बार विभाग की ओर से जन्मदिन के लिए छुट्टी मिली है। खास बात यह है कि अधिकारी खुद फोन लगाकर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं, साथ ही कह रहे कि आप एंजॉय करें। मैंने पूरा समय परिवार के साथ बिताया...सभी बहुत खुश थे।

बड़े अधिकारी तो अपना जन्मदिन मना लेते हैं, लेकिन छोटे कर्मी कभी छुट्टी नहीं ले पाते। इस बात को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। जल्द ही शादी की सालगिरह के लिए भी छुट्टी दी जाएगी। डाटा तैयार किया जा रहा है। - अरविंद तिवारी, डीसीपी, ट्रैफिक

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts