Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की खुली पोल

ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की खुली पोल
ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के शॉर्टलिस्ट होने की खबर सुनने के बाद सेलिब्रेशन करने वाले लोगों के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। ऑस्कर्स 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट से विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स शॉर्टलिस्ट ही नहीं हुई है। यह फिल्म ऑस्कर्स के लिए एलिजिबल मानी गई है। द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट से मूवी लवर्स को मिसलीड किया है।

विवेक अग्निहोत्री ने किया लिखा ?

इससे पहले डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीट में लिखा- बिग अनाउंसमेंट, द कश्मीर फाइल्स द एकेडमी की फर्स्ट लिस्ट में ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट हो गई है। ये भारत की 5 फिल्मों में से एक है। मैं सभी को बधाई देता हूं। https://twitter.com/vivekagnihotri/status/1612700119811624961?s=20&t=3u6NNDJskwQyCENi4Dlopw वहीं दूसरे ट्वीट में डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री लिखते हैं- पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, अनुपम खेर सभी बेस्ट एक्टर कैटेगिरी में शॉर्टलिस्ट हुए हैं। ये बस शुरूआत है। रास्ता लंबा है। सभी को ब्लेस करें।

खुल गई डायरेक्टर की पोल!

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के दावों की अब पोल खुलती नजर आ रही है। अगर आप एकेडमी के अवॉर्ड्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएंगे तो देखेंगे कि विवेक अग्निहोत्री का दावा पूरी तरह से गलत है। उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स शॉर्टलिस्ट ही नहीं हुई है। भारत की तरफ से अभी बस एक फिल्म ऑस्कर के लिए International Feature Film कैटेगिरी में शॉर्टलिस्ट हुई है और वो है 'द लास्ट फिल्म शो'। बस यही एक इंडियन मूवी है जो शॉर्टलिस्ट हुई है। बता दें कि इसकी अनाउंनसमेंट पहले ही कर दी गई थी। बाकी कैटेगिरी में शॉर्टलिस्ट हुई फिल्मों की जानकारी आनी अभी बाकी है।

कांतारा ऑस्कर्स के लिए क्वॉलिफाई नहीं

कांतारा फेम एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने भी ऑस्कर्स के लिए क्वॉलिफाई नहीं किया है। कांतारा को भी अभी केवल एलिजिबल ही माना गया है। ये भी पढ़ें- The Kashmir Files Controversy : विवादों में घिरे नदव लैपिड का चौंकाने वाला बयान… अब ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बताया शानदार फिल्म
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts