PlayBreaking News

The Kashmir Files Controversy : विवादों में घिरे नदव लैपिड का चौंकाने वाला बयान… अब ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बताया शानदार फिल्म

Follow on Google News
The Kashmir Files Controversy : विवादों में घिरे नदव लैपिड का चौंकाने वाला बयान… अब ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बताया शानदार फिल्म
गोवा में आयोजित 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI 2022) के जूरी में शामिल हुए इजराइली फिल्म मेकर नदव लैपिड (Nadav Lapid) इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, IFFI में नदव लेपिड ने बॉलीवुड फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बेहूदा और प्रोपेगेंडा बताया था। अब उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए ‘द कश्मीर फाइल्स’ को शानदार फिल्म बताया है।

जो मैंने किया वो मेरा फर्ज था : नदव लैपिड

इजराइली फिल्म मेकर नदव लैपिड ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर दिए विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा- कोई भी निर्धारित नहीं कर सकता है कि प्रोपेगेंडा क्या है ? मैं इस फैक्ट को स्वीकार करता हूं ये एक शानदार फिल्म है। जो मैंने किया वो मेरा फर्ज था, जो मैं देखूं वो कहूं। ये एक बेहद ही सब्जेक्टिव तरीका है। नादव ने ये भी कि उनके बयान को लेकर हंगामा लोगों को उकसाने के लिए एक सस्ता हेरफेर है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अन्य जूरी सदस्यों ने भी ऐसा ही महसूस किया, लेकिन खुलकर बात नहीं की।

आखिर में सच हमेशा जीतता है : अनुपम खेर

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अनुपम खेर (Anupam Kher) ने ट्वीट कर लिखा- Ultimately Truth always triumph! आखिर में सच हमेशा जीतता है! और कभी-कभी अक्ल भी ठिकाने पे लगाता है। ये भी पढे़ं- The Kashmir Files Controversy : ‘द कश्मीर फाइल्स’ विवाद पर नदव लैपिड ने तोड़ी चुप्पी, बताया IFFI 2022 में क्यों दिया ऐसा बयान

नदव लैपिड ने पहले अपने बचाव में क्या कहा था

हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में इजराइली फिल्म मेकर नदव लैपिड ने IFFI 2022 के दौरान ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर दिए विवादिन बयान को लेकर कहा- मुझे इस बात का पता था कि ये एक ऐसी घटना थी, जो देश के साथ जुड़ी है। इस तरह का बयान देना मेरे लिए आसान नहीं था। जब मैंने इस फिल्म को देखा तो मैंने इसकी इजराइल के समान कल्पना कर ली। जो फिलहाल वहां मौजूद नहीं है, लेकिन आने वाले समय में निश्चित रूप से मौजूद हो सकता है। मैं ऐसी जगह से नाता रखता हूं, जहां खुद में सुधार नहीं। ऐसा करने से पहले मैं आशंकित और बेचैन था। इस तरह की फिल्म ने डिस्टर्ब किया। इन मुद्दों पर कोई बात नहीं करना चाहता, इसलिए मुझे ही खड़ा होना पड़ा और मैंने ऐसा किया। मेरे भाषण के बाद समारोह में मौजूद लोगों ने मुझे धन्यवाद भी बोला। ये भी पढ़ें- The Kashmir Files Controversy : इजराइली फिल्म निर्माता ने कहा यह दुष्प्रचार करने वाली फिल्म, विवेक अग्निहोत्री बोले- सत्य लोगों को झूठा बना सकता है

53वें IFFI पर विवादित बयान

गोवा में आयोजित 53वें फिल्म फेस्टिवल समारोह के समापन पर IFFI जूरी प्रमुख नदव लैपिड (Nadav Lapid) ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को अभद्र और प्रोपेगेंडा फिल्म करार दिया था। उन्होंने कहा, ‘मैं इस तरह के फिल्म समारोह में ऐसी फिल्म को देखकर हैरान हूं।’ उनका यह बयान वायरल होने के बाद अब इस पर विवाद खड़ा हो गया है। इस बयान पर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। ट्वीट कर जूरी के प्रमुख इजरायली फिल्म मेकर लैपिड पर निशाना साधा। वहीं, फिल्म मेकर अशोक पंडित ने कश्मीरियों का अपमान बताया।

फिल्म में दिखाया कश्मीरी पंडितों का दर्द

द कश्मीर फाइल्स में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा कश्मीरी पंडितों की हत्या के बाद के हालातों को बयां किया गया है। कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी यह फिल्म 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। यह इफ्फी के ‘इंडियन पनोरमा सेक्शन’ का हिस्सा थी और 22 नवंबर को वहां प्रदर्शित की गई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 330 करोड़ रुपए की कमाई की थी। मनोरंजन से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts