Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एकता कपूर-नेटफ्लिक्स डील :दो नई वेब सीरीज और बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू

एकता कपूर ने नेटफ्लिक्स के साथ नई साझेदारी की है, जिसके तहत दो वेब सीरीज बनाई जाएंगी। पहली पीरियड ड्रामा ‘कोके’ में शेफाली शाह नजर आएंगी और शूटिंग 20 अप्रैल से शुरू होगी। दूसरी सीरीज पर सस्पेंस बरकरार है। बालाजी टेलीफिल्म्स अपनी फिल्मों को थिएटर के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने की भी तैयारी कर रहा है।
दो नई वेब सीरीज और बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टीवी और डिजिटल कंटेंट की दुनिया में बड़ा नाम बन चुकी एकता कपूर एक बार फिर अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स अब ओटीटी स्पेस में अपनी पकड़ और मजबूत करने जा रही है, जिसके लिए उन्होंने नेटफ्लिक्स के साथ हाथ मिलाया है।

    नेटफ्लिक्स के साथ नई शुरुआत

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साझेदारी के तहत एकता कपूर दो नई वेब सीरीज पर काम शुरू करने वाली हैं। यह डील खासतौर पर बड़े स्केल के प्रोजेक्ट्स को ध्यान में रखकर की गई है, जिसमें कंटेंट और प्रोडक्शन दोनों स्तर पर बड़ा निवेश देखने को मिल सकता है।

    पीरियड ड्रामा ‘कोके’ पर फोकस

    इनमें से पहली सीरीज एक पीरियड ड्रामा है, जिसका नाम ‘कोके’ रखा गया है। इस सीरीज में शेफाली शाह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं इसका निर्देशन नुपुर अस्थाना करेंगी, जो ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज!’ जैसी चर्चित सीरीज के लिए जानी जाती हैं। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग 20 अप्रैल से मुंबई में शुरू होने की तैयारी है।

    ये भी पढ़ें: अहान शेट्टी की अगली फिल्म 5 महीने टली, शाद अली की जगह टीनू देसाई बने डायरेक्टर

    दूसरे प्रोजेक्ट पर सस्पेंस बरकरार

    दूसरी वेब सीरीज को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना जरूर बताया जा रहा है कि इसका निर्देशन साहिर राजा करेंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए कास्टिंग प्रक्रिया जारी है और जल्द ही इसके बारे में और अपडेट सामने आ सकते हैं।

    फिल्मों का भी डिजिटल प्लान

    इसके अलावा बालाजी टेलीफिल्म्स अपनी फिल्मों के लिए भी डिजिटल रणनीति पर काम कर रहा है। ‘भूत बंगला’, ‘वन’, ‘हीर रांझा’ और ‘रागिनी 3’ जैसी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज के बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएंगी, जिससे दर्शकों को थिएटर के बाद ओटीटी पर भी ये कंटेंट आसानी से उपलब्ध होगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts