Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शपथ ग्रहण समारोह की तारीख आई सामने :क्या नीतिश कुमार 10 वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ? ऐसा रहेगा सरकार गठन का फॉर्मूला

क्या नीतिश कुमार 10 वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ? ऐसा रहेगा सरकार गठन का फॉर्मूला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना। बिहार में NDA ने 243 में से 202 सीटें जीतकर भारी बहुमत से सरकार बनाई है। नई सरकार के गठन की कवायद के तहत एनडीए की सक्रियता रविवार को और तेज होती देखी गई। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को राज्य कैबिनेट की बैठक आयोजित करेंगे। बैठक का एकमात्र एजेंडा यह है नई सरकार के गठन के लिए वह राज्यपाल को जाकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे। 

    बैठक के बाद राजभवन जाएंगे नीतीश

    वहीं कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद जदयू नेता नीतीश कुमार राजभवन जाएंगे। दूसरी ओर JDU ने अपने सभी विधायकों को सोमवार से ही पटना में उपलब्ध रहने के लिए कहा है। राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने का बाद एनडीए विधायक दल की बैठक भी होगी। इस बार के चुनाव में NDA ने कई अहम सीटें निकाली है। जिसमें अलीनगर से पहली बार में ही चुनाव जीती मैथिली ठाकुर का बोलबाला दिखा।

    इस दिन होगा शपथ ग्रहण

    बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 3 या 4 दिनों के बाद संभव है। सूत्रों के मुताबिक, 19 या 20 को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। यह समारोह राजधानी पटना के गांधी मैदान में होगा। जहां पीएम मोदी और एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री इस सेरेमनी में शामिल हो सकते हैं। वहीं इसकी तैयारी को ध्यान में रखते हुए 17 नवंबर से 20 नवंबर तक चार दिन गांधी मैदान, पटना बंद रहेगा। इस दौरान आम लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।

    विधायक दल की बैठक में होगा नेता का चुनाव

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, NDA विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक से पहले जदयू विधायक दल की बैठक होगी जिसमें नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुनने पर सहमति बनेगी। बता दें यह मीटिंग मुख्यमंत्री आवास में होगी। हालांकि इससे पहले जानकारी थी कि जदयू विधायक दल की बैठक सोमवार को होगी। 

    क्या होगा सरकार गठन का फॉर्मूला

    बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब एनडीए की नई सरकार के गठन का दौर तेज हो गया है। सरकार गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू के बीच पहले दौर का संवाद पूरा हो चुका है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल गठन और घटक दलों की हिस्सेदारी का फॉर्मूला पर भी मुहर लगी है। खबरे हैं कि दोनों दल आपसी सहमति से 6 विधायकों पर 1 मंत्री पद का फॉर्मूला लागू करेंगी, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts