तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हादसा :बस-ट्रक की टक्कर से 20 की मौत, कई घायल

बस-ट्रक की टक्कर से 20 की मौत, कई घायल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चेवेल्ला मंडल के खानापुर स्टेज के पास बजरी से भरे ट्रक और तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (RTC) की बस में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

    टक्कर के बाद बस पर गिरी बजरी, यात्री दब गए

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और मोड़ पर नियंत्रण खो बैठे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक में लदी बजरी बस पर गिर गई, जिससे कई यात्री मौके पर ही दब गए। बस का ड्राइवर साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    स्थानीय लोगों ने चलाया राहत अभियान

    हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बचाव और राहत कार्य अभी भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि बस तंदूर डिपो से रवाना हुई थी और शुरुआती जांच में ओवरस्पीडिंग को हादसे का कारण माना जा रहा है।

    चेवेल्ला-तंदूर मार्ग पर यातायात बाधित

    भीषण टक्कर के बाद सड़क पर मलबा फैल गया, जिससे चेवेल्ला-तंदूर मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन ने क्रेन और जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है।

    मृतकों की पहचान की जा रही

    अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है। पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts