Bihar :फ्लोर टेस्ट में पास हुए सम्राट चौधरी, JDU बोलीं कायम रहेगा विकास मॉडल, तेजस्वी बोले- भाजपा ने नीतीश को हटाकर गद्दारी की

चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव ने जेडीयू और भाजपा पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जेडीयू के नेता फिर से नीतीश का नारा दे रहे थे, लेकिन भाजपा ने नीतीश को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया।
Follow on Google News
फ्लोर टेस्ट में पास हुए सम्राट चौधरी, JDU बोलीं कायम रहेगा विकास मॉडल, तेजस्वी बोले- भाजपा ने नीतीश को हटाकर गद्दारी की
Image Courtesy : ANI

पटना। सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और एनडीए के सभी सहयोगी दलों का आभार जताया। वहीं सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राजनीतिक माहौल को गरमा दिया।

सदन की कार्यवाही और विश्वास मत

बिहार विधानसभा की कार्यवाही राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई। इसके बाद विश्वास मत पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। सम्राट चौधरी ने बहुमत साबित करते हुए सरकार की स्थिति मजबूत कर ली।

यह भी पढ़ें: 'TMC का दिया बुझने वाला...' ये आखिरी समय में फड़फड़ाता है, सरकार बनने के बाद सारी फाइलें खुलेंगी, बंगाल में बोले मोदी

तेजस्वी यादव का हमला

चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव ने जेडीयू और भाजपा पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जेडीयू के नेता फिर से नीतीश का नारा दे रहे थे, लेकिन भाजपा ने नीतीश को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया। उनके इस बयान पर सदन में हंगामा भी हुआ।

Twitter Post

तेजस्वी ने सम्राट चौधरी को पगड़ी संभालकर रखने की नसीहत दी और कहा कि कई लोगों की नजर उनकी कुर्सी पर है। उन्होंने बिहार की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य में पांच साल में कई सरकारें बन चुकी हैं और व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई है। साथ ही उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें: ‘गंगा बंगाल की आत्मा है...’ PM मोदी ने हुगली में की नाव की सवारी, नाविकों और आम लोगों से भी मिले; देखें PHOTOS

डिप्टी सीएम का जवाब

डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना ऐतिहासिक महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता लगातार एनडीए पर भरोसा जता रही है और अब सत्ता में दूसरी पीढ़ी आई है, जिसे भी जनता का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बनाने का अवसर जनता देती है और इसके लिए जनता का विश्वास जीतना जरूरी है।

Breaking News

नीतीश कुमार को लेकर टिप्पणी

विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सदन में आज एक खालीपन महसूस हो रहा है। उन्होंने नीतीश कुमार को दीपक बताते हुए कहा कि उनकी रोशनी में लंबे समय तक शासन और राजनीति चली है, लेकिन अब वह दौर बदल चुका है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts