PlayBreaking News

यूट्यूब से सीखकर आध्यात्मिक गुरु बनने के लिए 14 वर्षीय किशोर ने छोड़ दिया घर

वीडियो देखकर ले रहा था ट्रेनिंग, प्रयागराज जाने का बनाया था प्लान
Follow on Google News
यूट्यूब से सीखकर आध्यात्मिक गुरु बनने के लिए 14 वर्षीय किशोर ने छोड़ दिया घर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पल्लवी वाघेला

    भोपाल। किसी के प्रति झुकाव, आमतौर पर, परिजन की डांट या पढ़ाई का डर जैसे कारण से बच्चे घर छोड़ते हैं, लेकिन 14 वर्षीय किशोर ने आध्यात्मिक गुरु और महागुरु बनने की चाह में घर छोड़ दिया। बच्चे ने बताया कि कुंभ स्नान के लिए जनवरी में प्रयागराज गया था, उसके बाद से ही मन में यह आस जग गई थी। वह आष्टा जिले का रहने वाला है और प्रयागराज जाने के लिए घर से निकला था। इसी बीच उसे भोपाल में रेस्क्यू किया गया। काउंसलिंग में बच्चे ने बताया कि वह बीते कई दिनों से यूट्यूब पर अध्यात्म संबंधी वीडियो देखकर ट्रेनिंग ले रहा था। किशोर को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।

    छह महीने योग सिखाने की थी तैयारी

    किशोर ने काउंसलिंग में बताया कि वह योग में प्रशिक्षित है और इसलिए उसने सोचा था कि वह पहले जाकर योग सिखाना शुरू करेगा। इसके साथ ही वह यूट्यूब से सीखे अपने आध्यात्मिक ज्ञान को भी वहां जाकर आगे बढ़ाता और धीरे-धीरे आध्यात्मिक गुरु के रूप में अपनी पहचान बना लेता। किशोर ने बताया कि कुंभ के दौरान जनवरी में वह प्रयागराज गया था। यहां उसने महसूस किया कि संन्यासी और आध्यात्मिक गुरुओं की बहुत पूछ-परख है। वह पहले से सोशल मीडिया पर महागुरुओं की रील्स देखकर प्रभावित था। उसने कहा कि बागेश्वर बाबा और कुबेरेश्वर धाम के महाराज को लोग कितना मानते हैं, वो भी कुछ ऐसा ही बनना और करना चाहता है। उसे लगा कि प्रयागराज ही वह स्थान है जहां वह इस सपने को पूरा कर सकता है।

    पिछले साल आठ बच्चे रेस्क्यू

    संत या पुजारी बनने की चाह में घर छोड़कर निकले आठ बच्चों को पिछले साल भोपाल जिले में रेस्क्यू किया गया था। यह सभी सोशल मीडिया पर धार्मिक रील्स और स्थल देखकर प्रभावित थे। मनोवैज्ञानिक एवं कॅरियर काउंसलर दिव्या दुबे मिश्रा ने कहा जब बच्चे सोशल मीडिया से इंफ्लूएंस होते हैं तो इमोशनल, कम्युनिकेशन और सोशल इंटेलिजेंस काफी कम हो जाता है। वह अपनी आभासी दुनिया में जीने लगते हैं। इन दिनों संत महात्मा और एस्ट्रोलॉजर्स आदि की रील्स बेहद वायरल हो रही हैं। इसी के चलते बच्चे इस तरह का कदम उठा रहे हैं। 

    Aniruddh Singh
    By Aniruddh Singh

    अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts