TCS मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस : 40 दिन बाद इनामी पत्नी निकिता और उसके पिता अहमदाबाद से गिरफ्तार

आगरा के चर्चित TCS मैनेजर मानव शर्मा आत्महत्या मामले में 40 दिन बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में फरार चल रही मानव शर्मा की पत्नी निकिता शर्मा और उसके पिता निपेंद्र शर्मा को पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आगरा पुलिस की टीम दोनों को आगरा लेकर लौट रही है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी।
23 फरवरी को मानव और निकिता आगरा पहुंचे थे। उसी दिन मानव उसे उसके मायके छोड़ने गया था, जहां कथित रूप से उसके ससुराल वालों ने उसे धमकाया। अगले दिन सुबह मानव ने आत्महत्या कर ली।
वीडियो बनाकर की थी आत्महत्या
24 फरवरी को TCS में रिक्रूटमेंट मैनेजर पद पर कार्यरत मानव शर्मा ने आगरा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, उनका सुसाइड वीडियो 28 फरवरी को सामने आया था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी निकिता पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था, "मेरी वाइफ का किसी के साथ अफेयर है। कोई बात नहीं। मर्दों की सोचो, प्लीज सोचो, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे।" वीडियो में मानव भावुक होकर अपने माता-पिता और बहन से माफी मांगते हैं और कहते हैं, "कोई आदमी बचेगा ही नहीं, जिसके ऊपर तुम इल्जाम लगा सको।"शादी के कुछ ही दिन बाद शुरू हुए थे विवाद
मानव के पिता नरेंद्र शर्मा के अनुसार, उनके बेटे मानव की शादी 30 जनवरी 2024 को निकिता से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों मुंबई में रहने लगे थे। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन फिर निकिता ने परिवार पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देना शुरू कर दिया। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने की बात भी कहने लगी थी।
23 फरवरी को मानव और निकिता आगरा पहुंचे थे। उसी दिन मानव उसे उसके मायके छोड़ने गया था, जहां कथित रूप से उसके ससुराल वालों ने उसे धमकाया। अगले दिन सुबह मानव ने आत्महत्या कर ली।












