PlayBreaking News

बांग्लादेश ;BNP की प्रचंड जीत के बाद तारीक का पहला संदेश, 'राष्ट्रीय एकता' सबसे बड़ी ताकत, बंटवारा कमजोरी

रहमान ने जानकारी दी कि इस चुनाव में कुल 51 राजनीतिक दलों ने भाग लिया। उन्होंने नतीजों की परवाह किए बिना सभी दलों को बधाई दी और कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक दल ही लोकतंत्र की असली ताकत होते हैं। 
Follow on Google News
BNP की प्रचंड जीत के बाद तारीक का पहला संदेश, 'राष्ट्रीय एकता' सबसे बड़ी ताकत, बंटवारा कमजोरी

ढाका। बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान ने पहला बयान दिया है। उन्होंने इसे जनता की जीत बताया है। इलेक्शन परिणामों के बाद ढाका के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में तारीक बोले कि यह सफलता लोकतंत्र के लिए बलिदान देने वाले लोगों को समर्पित है। 

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि आगे का रास्ता आपसी सहयोग और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का होना चाहिए।

देश की एकजुटता सबसे बड़ी ताकत

तारिक ने आगे कहा कि यह सफलता किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे देश के लोगों की जीत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन राष्ट्रहित की जगह सबसे ऊपर है और इसके लिए सभी को एक साथ आना होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता ही किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत होती है, जबकि विभाजन सबसे बड़ी कमजोरी साबित होता है।

तारिक रहमान के मुताबिक, जनता ने तमाम मुश्किलों और रुकावटों को पार करते हुए एक बार फिर लोकतंत्र का रास्ता खोला है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों के सीधे मतदान से एक जवाबदेह संसद और सरकार की वापसी हुई है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है।

कानून व्यवस्था की देखभाल हर हाल में जरूरी

बीएनपी प्रमुख ने साफ कहा कि किसी भी हाल में कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी बहाने से किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक सुरक्षित और मानवीय बांग्लादेश के निर्माण के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। अब देश के पुनर्निर्माण का समय है, जिसमें हर वर्ग और हर पक्ष को जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी होगी।

इसके साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से भी संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की, ताकि देश आगे बढ़ सके और लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत हो।

सभी पार्टियों का जताया धन्यवाद

रहमान ने जानकारी दी कि इस चुनाव में कुल 51 राजनीतिक दलों ने भाग लिया। उन्होंने नतीजों की परवाह किए बिना सभी दलों को बधाई दी और कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक दल ही लोकतंत्र की असली ताकत होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार और विपक्ष अपनी-अपनी जिम्मेदारियां ईमानदारी से निभाएं, तो लोकतंत्र और ज्यादा मजबूत होता है। अंत में रहमान ने सभी लोकतांत्रिक दलों से राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सहयोग देने की अपील की।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts