अब तक एयरड्रॉप फीचर सिर्फ ऐप्पल डिवाइसेस (iPhone, iPad, MacBook) में ही उपलब्ध था, लेकिन अब यह फीचर सभी एंड्रॉयड डिवाइसेस के लिए भी आने वाला है। पिछले साल ऐप्पल और गूगल ने घोषणा की थी कि एयरड्रॉप सिस्टम अब गूगल के क्विक शेयर के साथ भी काम करेगा। शुरुआत में यह सुविधा केवल पिक्सल 10 सीरीज के डिवाइसेस तक ही सीमित थी। यानी पहले केवल पिक्सल 10 यूजर्स ही आईफोन में फाइल्स एयरड्रॉप कर सकते थे।
नवंबर 2025 में गूगल ने एंड्रॉयड पर एयरड्रॉप फीचर लॉन्च करने की घोषणा की थी। अब कंपनी ने साफ किया है कि यह फीचर सभी एंड्रॉयड डिवाइसेस के लिए उपलब्ध होगा। गूगल के वाइस प्रेसिडेंट एरिक के ने कहा कि यूजर इसी साल इस फीचर का फायदा उठा पाएंगे। इसे तैयार करने में काफी समय और एनर्जी लगी है। यह आईफोन के साथ-साथ iPad और MacBook के साथ भी काम करेगा। गूगल अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर इसका दायरा बढ़ाने की योजना में है। जल्द ही ऑफिशियल ऐलान होने वाला है।
पिछले समय से इस फीचर का इंतजार किया जा रहा था। गूगल ने संकेत दिए थे कि यह सुविधा केवल पिक्सल डिवाइसेस तक सीमित नहीं रहेगी। कहा जा रहा है कि गूगल इसके लिए एक ऐप ला सकता है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। ऐप की मदद से आईफोन और एंड्रॉयड के बीच वायरलेस डेटा ट्रांसफर करना आसान हो जाएगा।
गूगल के अलावा अन्य कंपनियां भी अपने डिवाइसेस को एयरड्रॉप कंपैटिबल बनाने में लगी हुई हैं। क्वालकॉम और Nothing ने कहा है कि उनके डिवाइसेस पर भी यह फीचर काम करेगा। इससे एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फाइल शेयरिंग और डेटा ट्रांसफर और आसान हो जाएगा।