Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हैंडशेक!सूर्या- आप 24 घंटे इंतजार करें, PAK कप्तान का बयान कल मैच में डिसाइड करेंगे

भारत-पाकिस्तान मुकाबले के माहौल और उसमें राजनीति के असर को लेकर पूछे गए सवाल पर आगा ने कहा कि मैच खेल भावना और पॉजिटिव जज्बे के साथ खेला जाना चाहिए।
सूर्या- आप 24 घंटे इंतजार करें, PAK कप्तान का बयान कल मैच में डिसाइड करेंगे

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत बनाम पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले महामुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच हाथ मिलाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जहां पिछले साल दुबई में हुए एशिया कप के बाद से दोनों देशों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाते नजर नहीं आए हैं। अब कोलंबो में होने वाले मैच से पहले इस मुद्दे पर सस्पेंस और गहरा गया है।

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि क्या वह टॉस के समय या मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएंगे, तो उन्होंने सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा, “24 घंटे इंतजार करें। हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं। अच्छा खाना खाएं और अच्छी नींद लें।”

24 घंटे का सब्र करें- सर्यूा

पहलगाम घटना और उसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के चलते भारत बनाम पाकिस्तान के बीच माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इसी से जुड़े प्रश्न में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपना जवाब साफ दे दिया है। 24 घंटा, यानी कि वे इस बारे में ज्यादा गहराई से फिलहाल नहीं सोच रहे दूसरी ओर पाकिस्तान की तरफ से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण नहीं है। तस्वीरें साफ है कि भारतीय टीम अपने मैच पर ज्यादा फोकस करेगी। 

एशिया कप 2025 का विवाद अब तक चर्चाओं में

यह विवाद पिछले साल सितंबर में दुबई में हुए एशिया कप के दौरान शुरू हुआ था। उस टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तीनों मैच जीते थे, लेकिन मुकाबलों से ज्यादा सुर्खियों में विवाद रहे। आरोप है कि भारतीय टीम ने न सिर्फ पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया, बल्कि PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया था। इसकी वजह यह बताई गई कि मोहसिन नकवी पाकिस्तान सरकार में मंत्री भी हैं। इसी घटनाक्रम के बाद दोनों टीमों के बीच औपचारिक व्यवहार को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

आगा के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं 3 बड़ी बातें

मैच खेल भावना से सही मायने में खेला जाएं

भारत-पाकिस्तान मुकाबले के माहौल और उसमें राजनीति के असर को लेकर पूछे गए सवाल पर आगा ने कहा कि मैच खेल भावना और पॉजिटिव जज्बे के साथ खेला जाना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि उनकी व्यक्तिगत राय ज्यादा मायने नहीं रखती। खेल जैसा हमेशा से खेला जाता रहा है, वैसा ही होना चाहिए।

टीम इस बार अच्छा खेलेगी

आगा ने यह भी स्वीकार किया कि वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि इतिहास को बदला नहीं जा सकता, लेकिन टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेगी।

बाबर फॉर्म में है, कल बड़ी पारी की उम्मीद

पाकिस्तान टीम के कप्तान ने बाबर आजम की फॉर्म को लेकर उठी चिंता पर साफ कहा कि हमें उनकी बैटिंग पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, उनके बल्ले से रन निकल रहे हैं, ऐसे में टीम के लिए वे चिंता का विषय नहीं है। उम्मीद है कल भी उनकी इनिंग टीम की मदद करेगी। हम रविवार के मुकाबले के लिए ज्यादा चेंजेस नहीं करना चाहते।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts