PlayBreaking News

IND vs PAK :मैच से पहले बोले सूर्या...अगर पाकिस्तान चाहता है कि अभिषेक शर्मा खेलें, तो मैं उन्हें बता दूं...

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से कहा है कि रविवार को होने वाले मैच के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कोलंबो की पिच, हेंडशैक और अन्य विषयों पर खुलकर बात की।
Follow on Google News
मैच से पहले बोले सूर्या...अगर पाकिस्तान चाहता है कि अभिषेक शर्मा खेलें, तो मैं उन्हें बता दूं...
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कोलंबो। भारत-पाकिस्तान हाई वोल्टेज मैच के पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैच से जुड़े सवालों के जवाब दिए। उन्होंने हर सवाल का बेबाकी से उत्तर दिया। एक सवाल अभिषेक शर्मा के खेलने को लेकर भी था। उनसे पूछा गया कि पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा की ओर से अभिषेक शर्मा को खिलाने की इच्छा जताई है, इस पर  सूर्यकुमार ने मुस्कुराते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान चाहता है कि हम कल अभिषेक को खिलाएं, तो ठीक है हम उन्हें खिलाएंगे। 

    मुकाबले से पहले टीम इंडिया का भरोसा

    भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं के बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ किया कि टीम पूरी तरह तैयार थी। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही तैयारी कर रही थी और किसी तरह की अनिश्चितता नहीं थी। सूर्यकुमार ने भरोसे के साथ बताया, 'हम शेड्यूल के हिसाब से तैयारी कर रहे थे, हमारी फ्लाइट्स भी बुक थीं। हम पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह तैयार थे।'

    कोलंबो की पिच नई चुनौती नहीं

    श्रीलंका की परिस्थितियों को लेकर उठ रहे सवालों पर भी सूर्या ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया यहां पहले भी कई द्विपक्षीय सीरीज खेल चुकी है, इसलिए कोलंबो की पिच और हालात उनके लिए अनजाने नहीं हैं। उन्होंने कहा कि टीम को यहां की परिस्थितियों की अच्छी समझ है और यह कोई नई चुनौती नहीं है। दरअसल, पाकिस्तान टीम करीब एक सप्ताह से श्रीलंका में डेरा डाले हुए है, जिसके चलते चर्चा थी कि उसे तैयारी का ज्यादा समय मिला है। लेकिन भारतीय कप्तान ने इस मुद्दे को ज्यादा तूल नहीं दिया।

    हैंडशेक पर मजेदार जवाब

    मैच से पहले और बाद में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक होगा या नहीं — इस सवाल पर सूर्या ने माहौल हल्का कर दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'इसे मैच के समय पर छोड़ दीजिए। आप आज अच्छी नींद लीजिए, कल देखिए क्या होता है।' 

    एक्स्ट्रा पेसर या स्पिनर होगा टीम में...

    टीम चयन को लेकर सबसे बड़ा सवाल प्लेइंग इलेवन का है — क्या टीम एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतरेगी या फिर एक अतिरिक्त स्पिनर को मौका मिलेगा? इस पर सूर्यकुमार ने माना कि फैसला आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि टीम के पास उच्च स्तर के स्पिनर भी हैं और बेहतरीन तेज गेंदबाज भी। ऐसे में अतिरिक्त पेसर और अतिरिक्त स्पिनर के बीच चयन करना एक कठिन रणनीतिक निर्णय है।

    रणनीति पर अंतिम फैसला बाकी

    सूर्या के बयान से साफ है कि टीम इंडिया तैयारी के मामले में पूरी तरह संतुलित है, लेकिन अंतिम संयोजन तय करना अभी बाकी है। परिस्थितियों, पिच और मैच की जरूरत के अनुसार ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts