तमिलनाडु के तेनकासी में हादसा:दो बसों की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 30 से ज्यादा लोग घायल

दो बसों की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 30 से ज्यादा लोग घायल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    तमिलनाडु के तेनकासी में सोमवार को दो प्राइवेट बसों की आमने-सामने टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, एक बस मदुरै से तेनकासी जा रही थी, जबकि दूसरी बस कड़ैयनल्लूर की ओर बढ़ रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बस का अगला हिस्सा बुरी तरह दब गया और सड़क पर मलबा फैल गया। मृतकों में 5 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। इस हादसे पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दुख जताया है।

    Twitter Post

    राहत-बचाव कार्य में JCB तैनात

    हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंच गईं। JCB की मदद से बसों का मलबा हटाया गया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    Twitter Post

    तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह

    एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मदुरै से आ रही कीसार बस तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर ने लापरवाही से वाहन चलाया। इसी कारण बस नियंत्रण खो बैठी और हादसा हो गया। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ जारी है।

    तेलंगाना में भी इसी महीने बड़ा हादसा

    इसी महीने की शुरुआत में तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में भी एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था। TGSRTC बस और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 लोग घायल हुए थे। मृतकों में 10 महिलाएं, 8 पुरुष और 3 माह का एक बच्चा शामिल था। ADG महेश भागवत के अनुसार, विकाराबाद डिपो से हैदराबाद जा रही बस को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts