तमिलनाडु BSP चीफ आर्मस्ट्रांग हत्याकांड का 1 आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस कस्टडी से भागने के दौरान मारा गया

Follow on Google News
तमिलनाडु BSP चीफ आर्मस्ट्रांग हत्याकांड का 1 आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस कस्टडी से भागने के दौरान मारा गया
चेन्नई। तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (BSP) चीफ के आर्मस्ट्रांग की. हत्या के एक मुख्य आरोपी की रविवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। चेन्नई के पास पुलिस एनकाउंटर में 30 वर्षीय आरोपी के. तिरुवेंगदम की मौत हो गई। वह आर्मस्ट्रांग मर्डर केस में गिरफ्तार 11 संदिग्धों में शामिल था।

आरोपी ने की कस्टडी से भागने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, आरोपी तिरुवेंगदम ने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की। उसने एक पुलिसकर्मी पर हमला भी किया। इस दौरान एक पुलिस ऑफिसर ने उस पर गोली चला दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हिस्ट्रीशीटर तिरुवेंगदम पर पहले से कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

5 जुलाई को की थी हत्या

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में शुक्रवार (5 जुलाई) की शाम खुलेआम बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या कर दी गई थी। शाम करीब 7 बजे 52 साल वे चेन्नई स्थित सेम्बियम इलाके के वेणुगोपाल स्ट्रीट पर अपने घर के पास कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार छह लोग आए और उन पर चाकू-तलवारों से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। आर्मस्ट्रांग को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ​मृत घोषित कर दिया। आर्मस्ट्रांग ​​​​​​पर हमला करने वाले ​छह में से चार हमलावरों ने फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो की टी-शर्ट पहन रखी थी।

हमलावरों ने पहनी थी जोमैटो की टी-शर्ट

जानकारी के मुताबिक, आर्मस्ट्रांग पर हमला करने वाले छह में से चार हमलावरों ने फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो की टी-शर्ट पहन रखी थी। घटना के बाद बसपा नेता के घर के सामने धारदार हथियार और खून फैला दिखा। आर्मस्ट्रांग ने स्टालिन के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था, वो पेशे से एक वकील थे। वे 2006 में चेन्नई कॉर्पोरेशन काउंसिल के लिए चुने गए थे। उन्होंने 2007 में बसपा जॉइन की। 2011 में उन्होंने तमिलनाडु के कोलाथुर सीट से वर्तमान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। जिसमें वे हार गए थे। ये भी पढ़ें- राजस्थान : रेलवे पुल पर फोटोशूट करवा रहे थे पति-पत्नी… सामने से ट्रेन आती देख 90 फीट गहरी खाई में कूदे
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts