इंदौर में जलसंकट:टैंकरों का पानी भी महंगा, 6000 लीटर के दाम 1500 से 1800 रुपये तक पहुंचे; शिप्रा से इंदौर लाकर बेच रहे पानी
पेट्रोल डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी और मानसूनी बारिश में लगातार हो रही देरी का असर अब इंदौर में निजी पानी टैंकरों के दामों पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले एक सप्ताह में निजी टैंकर संचालकों ने पानी के टैंकरों के किराए में भारी वृद्धि कर दी है। शहर में बढ़ते जल संकट के बीच लोगों की निर्भरता निजी टैंकरों पर बढ़ गई है, जिससे आम नागरिकों की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं।
Rohit Sharma
12 Jun 2026


























