गौरलाटा की चोटी पर स्मार्ट विश्वास के 30 युवाओं ने फहराया तिरंगा, 3 घंटे में पूरी की चढ़ाई
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ में स्मार्ट विश्वास हर्बल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के 30 युवाओं ने गौरलाटा चोटी पर तिरंगा फहराकर साहस और टीम भावना का संदेश दिया। कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग 1,225 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचने के लिए युवाओं ने घने जंगल, फिसलन भरे पत्थरों और खड़ी चढ़ाई का सामना किया। टीम ने करीब तीन घंटे में चढ़ाई पूरी करने का दावा किया।
PREM
26 Oct 2026

























