‘Mirzapur: The Movie’ के क्लाइमैक्स में ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली HC ने कहा- पहले फिल्म देखिए
‘Mirzapur: The Movie’ के क्लाइमैक्स में महाराणा प्रताप को समर्पित ‘शूरवीर’ गाने के इस्तेमाल का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा है। याचिका में गाना हटाने या बैकग्राउंड म्यूजिक बदलने की मांग की गई है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फिल्म निर्माता के वकील से पहले फिल्म देखने और अगली सुनवाई में संबंधित सीन पर अपना पक्ष बताने को कहा।
Shivani Gupta
16 Sep 2026


























