सीहोर में युवक की मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, गोली मारकर हत्या का लगाया आरोप
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में भाऊखेड़ी जोड़ के पास सचिन वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने सिर में गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने इछावर थाने के सामने चक्काजाम किया। पुलिस हत्या और सड़क हादसे, दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
Sunil Sharma
22 Nov 2026































