योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर मप्र के सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख, बोले- मां का स्थान जीवन में कोई नहीं ले सकता
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मां का जाना ऐसा दुख है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना असंभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने भी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
Naresh Bhagoria
20 Nov 2026































