अंडमान-निकोबार में पहली बार मना छठ महापर्व, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरी हुई पूजा
समंदर के बीच भी छठी मैया के जयकारे गूंज उठे! अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पहली बार छठ पूजा मनाई गई। इस खास मौके पर सार्वजनिक छुट्टी भी घोषित हुई। सोमवार को श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। पूजा के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग और ड्रोन से निगरानी के खास इंतजाम किए।
Dolly Wasvani
16 Nov 2026































