श्रीलंका की जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प :25 की मौत, करीब 100 घायल; सेना बुलाई गई
श्रीलंका के नेगोम्बो स्थित एक जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 लोग घायल हो गए। दंगे के दौरान कुछ कैदियों के हथियार छीनने की भी खबर है। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस के साथ श्रीलंकाई सेना को भी तैनात किया गया है।
Shivani Gupta
6 Jul 2026
































