हवा में उड़ते-उड़ते बिजली की तारों में फंसा पैराग्लाइडर पायलट, मंडी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हिमाचल प्रदेश के मंडी में पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मंडी-पठानकोट हाईवे के पास एक पैराग्लाइडर पायलट करीब 150 फीट की ऊंचाई पर बिजली की हाईटेंशन तारों में फंस गया। पायलट को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। हादसे की वजह अभी साफ नहीं हुई है।
Dolly Wasvani
10 Nov 2026

























