इटारसी में बड़ा हादसा टला! सड़क पर भरभराकर गिरी पीपल की भारी डाल, बाइक क्षतिग्रस्त
पुरानी इटारसी में ताज शोरूम के सामने पुराने पीपल के पेड़ की सूखी और भारी डाल अचानक सड़क पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से एक होंडा बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के वक्त आसपास कोई मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से खतरनाक पेड़ों की जल्द छंटाई कराने की मांग की है।
Tajul Khan
1 Sep 2026


























