इंदौर में 8वीं मंजिल से कूदकर युवती की मौत, लिव-इन पार्टनर से तीन दिन से चल रहा था विवाद; पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
इंदौर के पलास परिसर में 20 वर्षीय अंजलि थापा की आठवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। वह लिव-इन पार्टनर अजय मुंडे के साथ छह दिन पहले ही दिल्ली से इंदौर आई थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच तीन दिन से विवाद चल रहा था। घटना के समय शराब पीने के बाद कहासुनी हुई थी। पुलिस ने अजय को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Hemant Nagle
25 Oct 2026

























