दिल्ली-NCR की हवा हुई खराब, AQI 400 पार! नमो भारत-मेट्रो के बढ़ेंगे फेरे, गुरुग्राम में 50% वर्क फ्रॉम होम लागू
दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई शहरों में AQI बेहद खराब स्तर पर पहुंचने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। नमो भारत और दिल्ली मेट्रो की अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। निर्माण कार्यों पर भी रोक लगाई गई है।
Aditi Rawat
4 Nov 2026

























