नैनीताल में दूषित पानी से दो लोगों की मौत, छह इंजीनियर निलंबित
नैनीताल जिले के ज्योलीकोट और आसपास के गांवों में दूषित पानी से फैली बीमारी और दो लोगों की मौत के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकारी काम में लापरवाही बरतने के आरोप में जल संस्थान और पेयजल निगम के छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट भी सख्त रुख अपना चुका है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की निगरानी के निर्देश दिए हैं।
Rohit Sharma
22 Sep 2026


























