आदिवासी-दलित हॉस्टल पहुंचे उमंग सिंघार, बोले-शिक्षा सुविधाएं देना सरकार का काम, लेकिन सरकार जिम्मेदारी से भाग रही
मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भोपाल के डॉ. अंबेडकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति महाविद्यालयीन छात्रावास में कम्प्यूटर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। विद्यार्थियों की मांग पर उन्होंने अपने प्रयासों और निधि से यह सुविधा उपलब्ध कराई। निरीक्षण के दौरान छात्रावास की जर्जर इमारत और मूलभूत सुविधाओं की कमी पर उन्होंने प्रदेश सरकार को घेरा।
Naresh Bhagoria
19 Nov 2026































