Nepal:माउंट एवरेस्ट से लौटते वक्त दो भारतीय पर्वतारोहियों की मौत, रिकॉर्ड बनाने वाली टीम में थे शामिल
नेपाल की तरफ से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले भारतीय पर्वतारोहियों के लिए यह अभियान दुखद साबित हुआ। एक तरफ 274 लोगों ने एक दिन में एवरेस्ट फतह कर नया रिकॉर्ड बनाया, वहीं दूसरी तरफ वापसी के दौरान दो भारतीय पर्वतारोहियों की जान चली गई। दोनों पर्वतारोही चोटी से नीचे उतरते समय थकान और खराब हालत का सामना कर रहे थे।
Aditi Rawat
22 May 2026


























