सहारनपुर: मस्जिद के नीचे मिला कुआं, अब ASI करेगी जांच
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद मलबे के नीचे करीब 20 फीट गहरा कुआं मिलने से मामला चर्चा में आ गया है। कुआं मिलने के बाद प्रशासन ने इसकी प्राचीनता और इतिहास का पता लगाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को सूचना दी। अब ASI की टीम ने मौके पर पहुंचकर कुएं का निरीक्षण किया और उसकी उम्र का पता लगाने के लिए सैंपल लिए हैं।
Rohit Sharma
7 Sep 2026


























