मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका!Jio, Airtel, Vi के प्रीपेड प्लान 15% तक हो सकते हैं महंगे, जानें क्या है वजह
देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियां एक बार फिर मोबाइल रिचार्ज प्लान महंगे करने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले कुछ महीनों में प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में करीब 15 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो इसका सीधा असर करोड़ों मोबाइल यूजर्स की जेब पर पड़ेगा। हालांकि कंपनियों की ओर से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Rohit Sharma
7 Jul 2026
































