रायसेन के मिश्र तालाब को चमकाने में जुटी नगर पालिका, श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
रायसेन के ऐतिहासिक मिश्र तालाब को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका ने सफाई अभियान शुरू किया है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जमना सेन और टीम श्रमदान कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने और रायसेन को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
Upendra Gautam
10 Nov 2026

























